बांग्लादेश में हत्या, भारत में गिरफ्तारी... उस्मान हादी मर्डर केस के 2 आरोपी पश्चिम बंगाल में पकड़े गए

बांग्लादेश में एक छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की हत्या के आरोप में फरार दो बांग्लादेशी नागरिकों को पश्चिम बंगाल के बोंगांव इलाके से गिरफ्तार किया गया. शुरुआती जांच में सामने आया कि दोनों आरोपियों ने बांग्लादेश में हत्या के बाद मेघालय बॉर्डर के रास्ते गैर-कानूनी तरीके से भारत में घुसपैठ की थी.

Advertisement
आरोपियों की पहचान राहुल उर्फ फैसल करीम मसूद और आलमगीर हुसैन के रूप में हुई है. (File Photo: ITG) आरोपियों की पहचान राहुल उर्फ फैसल करीम मसूद और आलमगीर हुसैन के रूप में हुई है. (File Photo: ITG)

अनुपम मिश्रा

  • कोलकाता,
  • 08 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:29 PM IST

पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती इलाके में स्पेशल टास्क फोर्स को बड़ी सफलता मिली है. बांग्लादेश में एक छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की हत्या के आरोप में फरार दो बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है. दोनों पश्चिम बंगाल के बोंगांव बॉर्डर एरिया से पकड़े गए हैं. उनके बारे खुफिया सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की है.

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि बांग्लादेश में रंगदारी और हत्या जैसे गंभीर अपराधों में शामिल दो बांग्लादेशी नागरिक अपने देश से भागकर गैर-कानूनी तरीके से भारत में घुस आए हैं. सूचना में यह भी बताया गया था कि दोनों आरोपी मौका मिलते ही वापस बांग्लादेश जाने की कोशिश में बोंगांव के बॉर्डर इलाके में छिपे हुए हैं.

Advertisement

इस सूचना के आधार पर स्पेशल टास्क फोर्स ने बोंगांव इलाके में एक विशेष ऑपरेशन चलाया. इस दौरान दोनों बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राहुल उर्फ फैसल करीम मसूद (37) और आलमगीर हुसैन (34) के रूप में हुई है. राहुल बांग्लादेश के पटुआखली और आलमगीर ढाका का निवासी है.

दोनों आरोपियों को 7 और 8 मार्च 2026 की रात बोंगांव इलाके से गिरफ्तार किया गया. शुरुआती पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने पुलिस को अहम जानकारी दी है. राहुल उर्फ फैसल करीम मसूद ने आलमगीर हुसैन के साथ मिलकर बांग्लादेश के एक पॉलिटिकल एक्टिविस्ट उस्मान हादी की हत्या की थी. इसके बाद दोनों बांग्लादेश से फरार हो गए.

पुलिस की जांच में यह भी सामने आया कि दोनों आरोपी गैर-कानूनी तरीके से मेघालय बॉर्डर के रास्ते भारत में दाखिल हुए थे. इसके बाद वे भारत के अलग-अलग इलाकों में घूमते रहे. बताया गया कि बाद में दोनों आरोपी बांग्लादेश वापस लौटने के इरादे से पश्चिम बंगाल के बोंगांव बॉर्डर इलाके में पहुंचे थे, जहां एसटीएफ ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »