बीजपुर (Bijpur), पश्चिम बंगाल राज्य के नॉर्थ 24 परगना जिले में स्थित एक इलाका है. 2011 की जनगणना के अनुसार यहां की कुल आबादी लगभग 1,879 थी, जिसमें 948 पुरुष और 931 महिलाएं शामिल थीं. कुल 422 परिवार इस गांव में रहते थे. बीजपुर एक ग्रामीण क्षेत्र है, खेती, कृषि मजदूरी और आसपास के छोटे-बड़े व्यवसाय यहां की अर्थव्यवस्था की आधारशिला है. अधिकांश लोग खेती या दैनिक मजदूरी पर निर्भर हैं.
बांग्लादेश में एक छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की हत्या के आरोप में फरार दो बांग्लादेशी नागरिकों को पश्चिम बंगाल के बोंगांव इलाके से गिरफ्तार किया गया. शुरुआती जांच में सामने आया कि दोनों आरोपियों ने बांग्लादेश में हत्या के बाद मेघालय बॉर्डर के रास्ते गैर-कानूनी तरीके से भारत में घुसपैठ की थी.