नेपाल की 16 पवित्र नदियों का जल लेकर अयोध्या पहुंचे श्रद्धालु, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में होगा रामलला का अभिषेक

अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होनी है. रामलला के जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु नेपाल की 16 पवित्र नदियों का जल लेकर अयोध्या पहुंच चुके हैं.

Advertisement
राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए नेपाल की 16 नदियों का जल लेकर श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए नेपाल की 16 नदियों का जल लेकर श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 31 दिसंबर 2023,
  • अपडेटेड 2:09 PM IST

अयोध्या में राम मंदिर का ग्राउंड फ्लोर बनकर तैयार हो चुका है, जबकि फर्स्ट फ्लोर पर निर्माण कार्य जारी है. मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होनी है. इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य यजमान होंगे. प्राण प्रतिष्ठा में जिस जल से रामलला का अभिषेक किया जाएगा, वो जल नेपाल की पवित्र नदियों से लाया गया है. नेपाली श्रद्धालुओं ने जनकपुर से जल लाकर राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को सौंप दिया है.  

Advertisement

नेपाल से आए श्रद्धालुओं ने 16 पवित्र नदियों के जल का कलश लाकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव को सौंप दिया है. इसके लिए चंपत राय ने उन श्रद्धालुओं को धन्यवाद दिया है. इस जल को पवित्र यज्ञशाला में रख दिया गया है. रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में इस जल का उपयोग किया जाएगा.  

रामलला की मूर्तियां हुईं फाइनल, गर्भ गृह में स्थापित की जाएगी 'उत्सव' प्रतिमा, प्रांगण में रहेगी 'अचल' मूर्ति

16 जनवरी से शुरू हो जाएगा प्राण प्रतिष्ठा समारोह 

बता दें कि 7 दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह 16 जनवरी से शुरू होगा. 16 जनवरी को विष्णु पूजा एवं गोदान होगा. इसके बाद 17 जनवरी को रामलला की मूर्ति को नगर भ्रमण के लिए ले जाया जाएगा और राम मंदिर ले जाया जाएगा. 18 जनवरी भगवान गणेश का पूजन होगा. साथ ही वरुण देव पूजा और वास्तु पूजा भी होगी. 19 जनवरी को हवन अग्नि प्रज्वलित की जाएगी और हवन किया जाएगा. 20 जनवरी को वास्तु पूजा होगी. 21 जनवरी को राम लला की मूर्ति को पवित्र नदियों के पवित्र जल से स्नान कराया जाएगा. जबकि 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा. 

Advertisement

PM मोदी, मोहन भागवत... राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के वक्त गर्भगृह में मौजूद रहेंगे ये 5 लोग

22 जनवरी को इस मुहूर्त में होगी प्राण प्रतिष्ठा 

22 जनवरी को अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए 84 सेकंड का अति सूक्ष्म मुहूर्त होगा, जिसमें रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी. काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ ने ये मुहूर्त चुना है. ये शुभ मुहूर्त का यह क्षण 84 सेकंड का मात्र होगा जो 12 बजकर 29 मिनट 8 सेकंड से 12 बजकर 30 मिनट 32 सेकंड तक होगा. 

PM मोदी, CM योगी समेत 5 लोग रहेंगे मौजूद 

सूत्रों के मुताबिक, प्राण प्रतिष्ठा के समय गर्भगृह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, संघ प्रमुख मोहन भागवत और मंदिर के आचार्य (मुख्य पुजारी) मौजूद रहेंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »