असम राज्‍यसभा चुनाव: बीजेपी के खाते में गईं दोनों सीटें, कांग्रेस ने अपने विधायक को किया सस्पेंड

Assam Rajya Sabha Elections: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, हमने असम से राज्यसभा की दोनों सीटें (एक बीजेपी और दूसरी यूपीपीएल, हमारे साथी ने) क्रमश: 11 और 9 वोटों के अंतर से जीती हैं.

Advertisement
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Fil Pic) असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Fil Pic)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 अप्रैल 2022,
  • अपडेटेड 6:34 AM IST

असम में राज्यसभा की दो सीटों के लिए हुए चुनाव (assam rajya sabha election) में बीजेपी (assam bjp won) ने दोनों सीटों पर जीत दर्ज की है. ऊपरी सदन में गुरुवार को हुए मतदान में बीजेपी ने कांग्रेस के उम्‍मीदवार को हरा दिया, जबकि दूसरी सीट पर उसका बीजेपी समर्थित पार्टी ने निर्विरोध जीत दर्ज की.

राज्यसभा सीट पर जीत दर्ज करने के बाद यूपीपीएल रवंगवारा नारजारी ने कहा, 'मैं बहुत खुश हूं और असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा और हमारे पार्टी अध्यक्ष (प्रमोद बोरो) को धन्यवाद देना चाहता हूं.'

Advertisement

पवित्र माग्रेरिटा जीत गए निर्विरोध

असम में दो सीटों पर हुए राज्‍यसभा चुनाव में पहली सीट पर बीजेपी के उम्‍मीदवार पवित्र माग्रेरिटा निर्विरोध जीत गए. दूसरी सीट के लिए मुकाबला था. बीजेपी ने इस पर सहयोगी दल यूपीपीएल के आर नरजरी का समर्थन किया था. नरजरी के खिलाफ रिपुन बोरा खड़े थे. बोरा को ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट का समर्थन प्राप्‍त था.

'असम के लिए यह ऐतिहासिक दिन है'

असम की दोनों राज्यसभा सीट पर बीजेपी को जीत मिलने के बाद राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, हमने असम से राज्यसभा की दोनों सीटें (एक बीजेपी और दूसरी यूपीपीएल, हमारे साथी ने) क्रमश: 11 और 9 वोटों के अंतर से जीती हैं.

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा ने कहा, 'असम के लिए यह ऐतिहासिक दिन है. पीएम मोदी ने AFSPA के क्षेत्रों को कम कर दिया है और बदले में असम के लोगों ने हमें दो राज्यसभा सीटें दी हैं. कांग्रेस और एआईयूडीएफ गठबंधन अपवित्र था. हमने आज उन्हें हराया और आगामी GMC चुनावों में भी उन्हें हराएंगे.'

Advertisement

कांग्रेस ने अपने विधायक को किया सस्पेंड

असम की दोनों राज्यसभा सीटों पर बीजेपी को जीत मिलने के बाद कांग्रेस ने अपने विधायक को वोट 'बर्बाद' करने के आरोप में निलंबित कर दिया है. कांग्रेस ने कहा कि विधायक ने बैलट पेपर पर '1' की जगह 'वन' लिख दिया था. इसलिए उनका वोट रद्द कर दिया गया. इस दौरान कांग्रेस ने अपने विधायक सिद्दिकी अहमद पर विप का उल्लंघन कर जानबूझकर प्रक्रिया का पालन नहीं करने का आरोप लगाया.


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement