केरल में कोरोना के बीच एंथ्रेक्स संक्रमण की पुष्टि से हड़कंप, कई जंगली सूअरों की मौत

स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा कि अथिरापिल्ली वन क्षेत्र में जंगली सूअर में एंथ्रेक्स की मौजूदगी की पुष्टि हुई है. स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि जंगली सूअर के शवों को निकालने और दफनाने गए लोगों पर नजर रखी जा रही है.

Advertisement
जंगली सूअरों में फैल रहा एंथ्रेक्स संक्रमण (फाइल फोटो) जंगली सूअरों में फैल रहा एंथ्रेक्स संक्रमण (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 30 जून 2022,
  • अपडेटेड 4:04 PM IST
  • अथिरापिल्ली वन क्षेत्र में कई सूअरों की मौत
  • इंसानों में भी संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ा

कोरोना महामारी के बीच अब केरल में एंथ्रेक्स संक्रमण का प्रकोप शुरू हो गया है. अथिरापिल्ली वन क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों में एंथ्रेक्स संक्रमण के कारण कई जंगली सूअरों की मौत हो गई है. ये जानकारी बुधवार को राज्य सरकार की ओर से दी गई.

स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया कि अथिरापिल्ली वन क्षेत्र में जंगली सूअर में एंथ्रेक्स की मौजूदगी की पुष्टि हुई है. स्वास्थ्य विभाग एंथ्रेक्स के प्रसार को रोकने के लिए तत्काल कदम उठा रहा है, जो मिट्टी में प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले बैक्टीरिया और आमतौर पर घरेलू और जंगली जानवरों के संपर्क में आने पर उन्हें प्रभावित करता है.

Advertisement

स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि जंगली सूअर के शवों को निकालने और दफनाने गए लोगों पर नजर रखी जा रही है. उन्हें आवश्यक उपचार भी दिया जा रहा है. अगर इन लोगों में एंथ्रेक्स का संक्रमण पाया जाता है तो फिर उसके और ज्यादा फैलने की आशंका हो सकती है.

स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि यदि जंगली सूअर सहित जानवर सामूहिक रूप से मरते हुए पाए जाते हैं, तो विशेष देखभाल की जानी चाहिए. साथ ही लोगों से ऐसी जगहों पर नहीं जाने के लिए कहा गया है. इसके अलावा लोगों से कहा गया है कि अगर ऐसा कोई मामला सामने आता है तो वे अधिकारियों को सूचित करें. 

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »