'मेरे अकाउंट के पैसों से अंतिम संस्कार करना...', शख्स ने ली परिवार की जान, फिर की खुदकुशी

आंध्र प्रदेश के चित्तूर में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की लाइलाज बीमारी से परेशान होकर अपने परिवार के चार सदस्यों की हत्या कर दी. इसके बाद खुद भी आत्महत्या कर ली. उसने अपनी मौत से पहले टीवी स्क्रीन पर सुसाइड नोट छोड़ा, जिसमें उसने अपने जुर्म की वजह बताई.

Advertisement
सुसाइड नोट में मृतक ने बैंक डिटेल्स शेयर कीं. (Photo- Representational) सुसाइड नोट में मृतक ने बैंक डिटेल्स शेयर कीं. (Photo- Representational)

अपूर्वा जयचंद्रन

  • अमरावती,
  • 22 जून 2026,
  • अपडेटेड 1:48 PM IST

आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में एक व्यक्ति ने अपने पूरे परिवार की जान ले लीच इसके बाद उसने आत्महत्या कर ली. खुदकुशी करने से पहले शख्स ने अपने टीवी स्क्रीन पर सुसाइड नोट छोड़ा जिसमें उसने अपने जुर्म की दिल चीर देने वाली वजह का खुलासा किया था.

30 साल के दामू ने अपनी पत्नी की लाइलाज बीमारी से परेशान होकर अपने परिवार की जान ले ली और फिर आत्महत्या कर ली. दामू, एक कंस्ट्रक्शन सुपरवाइज़र था, जो अपनी पत्नी निर्मला (25), अपने बेटे दिलीप और बेटी श्रीविद्या के साथ रहता था. 

Advertisement

दामू की जिंदगी में बुरा मोड़ तब आया, जब उसकी पत्नी निर्मला को दिमाग से जुड़ी एक गंभीर बीमारी हो गई. कई स्पेशलिस्ट से सलाह लेने के बाद भी, परिवार को बताया गया कि उसके ठीक होने की उम्मीद बहुत कम है.

पत्नी और बच्चों के खाने में मिलाया जहर!

अपनी पत्नी को तकलीफ में नहीं देख पाने और उसके बिना अपने बच्चों के भविष्य को लेकर डरे हुए दामू ने सोमवार को एक बड़ा कदम उठाया. पुलिस को शक है कि उसने फांसी लगाने से पहले अपनी पत्नी और बच्चों के खाने में जहर मिला दिया था. इस घटना का पता अगली सुबह तब चला जब घर में ताला लगा होने पर परेशान पड़ोसियों ने पुलिस को बताया.

अंतिम संस्कार के लिए शेयर कीं बैंक डिटेल्स

आत्महत्या से पहले दामू ने सीधे टीवी स्क्रीन पर एक डरावना और दिल दहला देने वाला सुसाइड नोट लिखा. नोट में साफतौर पर लिखा था कि इस हत्या में किसी और की गलती नहीं है. सुसाइड नोट में उसने अपना ATM कार्ड नंबर, PIN और फोन डिटेल्स दिए और रिक्वेस्ट की कि उसके अकाउंट में मौजूद पैसे का इस्तेमाल परिवार के चारों सदस्यों के अंतिम संस्कार के लिए किया जाए.

Advertisement

यह भी पढ़ें: बाप ही निकला जल्लाद! बेटी को धोखे से PAK लाया और कर दिया मर्डर, अब मिली उम्रकैद

लोकल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और शवों को जांच के लिए भेज दिया है. अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »