'बैलेट बॉक्स इस्तीफा दो...', MLC चुनाव में कांग्रेस के सफाए पर PM मोदी के बाद अमित शाह की चुटकी

MLC चुनाव के नतीजों के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर तंज कसा. उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, '28 में से कितनी सीटें जीती... 0' और 'Ballot Box इस्तीफा दो...'. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बैलेट पेपर से हुए इन चुनावों में कांग्रेस के प्रदर्शन पर सवाल उठाया था.

Advertisement
अमित शाह ने MLC चुनाव के नतीजों पर कांग्रेस पर कसा तंज. (file Photo: PTI) अमित शाह ने MLC चुनाव के नतीजों पर कांग्रेस पर कसा तंज. (file Photo: PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 9:36 PM IST

MLC चुनाव के नतीजों के बाद बीजेपी ने कांग्रेस पर हमला तेज कर दिया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को एक्स पर एक पोस्ट के जरिए कांग्रेस पर तंज कसा. उन्होंने लिखा, '28 में से कितनी सीटें जीती... 0'. इसके साथ उन्होंने लिखा, 'Ballot Box इस्तीफा दो...'. अमित शाह की यह पोस्ट ऐसे समय आई है, जब MLC चुनाव के नतीजों को लेकर बीजेपी लगातार कांग्रेस पर सवाल उठा रही है.

Advertisement

अमित शाह ने अपनी पोस्ट में 28 MLC सीटों पर हुए चुनाव और कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर निशाना साधा है. इन चुनावों में उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और कर्नाटक की 28 विधान परिषद सीटों के लिए मतदान हुआ था. खास बात यह है कि इन चुनावों में बैलेट पेपर का इस्तेमाल किया गया था.

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बुधवार को कांग्रेस पर निशाना साधा था. उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा था, 'चार बड़े राज्यों उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और कर्नाटक में 28 सीटों पर विधान परिषद चुनाव हुए. चुनाव बैलेट पेपर से कराए गए. अनुमान लगाइए कि कांग्रेस ने कितनी सीटें जीतीं?' विधान परिषद चुनाव के नतीजों में कांग्रेस को कई सीटों पर झटका लगा. कर्नाटक में कांग्रेस चारों सीटों पर हार गई. इसके बाद बीजेपी ने कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर हमला तेज कर दिया है.

Advertisement

चार राज्यों की 28 सीटों पर हुआ था चुनाव

चार राज्यों में विधान परिषद की 28 सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान हुआ था. उत्तर प्रदेश में छह शिक्षक और पांच स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों, बिहार में चार, कर्नाटक में दो और महाराष्ट्र में तीन स्नातक तथा दो शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए चुनाव हुआ था.

यह भी पढ़ें: 'चार राज्यों में बैलेट पेपर से हुए MLC चुनाव, कांग्रेस कितनी सीटें जीती?' नतीजों के बाद PM नरेंद्र मोदी का तंज

बैलेट पेपर को लेकर विपक्ष की मांग

कांग्रेस और कई अन्य विपक्षी दल लंबे समय से मांग करते रहे हैं कि भविष्य में चुनाव ईवीएम के बजाय बैलेट पेपर से कराए जाएं. विधान परिषद चुनाव में बैलेट पेपर के इस्तेमाल के बावजूद कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर बीजेपी अब लगातार कांग्रेस पर निशाना साध रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »