दिल्ली-एनसीआर में पॉल्यूशन से बिगड़ते हालात के बीच GRAP-3 की पाबंदियां लागू हो गई हैं. वहीं, शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपये ने करीब छह महीने बाद मजबूती का नया स्तर छुआ है. धनतेरस के मौके पर सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखी गई है. पढ़ें शुक्रवार शाम की बड़ी खबरें
दिल्ली-एनसीआर में PEAK पर पॉल्यूशन, बिगड़ते हालात के बीच लागू हुआ GRAP-3
दिल्ली-एनसीआर में अब GRAP-3 की पाबंदियां लागू हो गई हैं. इस फैसले के बाद दिल्ली-NCR में GRAP-3 के तहत आने वाली पाबंदियां लागू होंगी. इनका मकसद प्रदूषण को और बढ़ने से रोकना और हवा की गुणवत्ता में सुधार करना है. शुक्रवार को राजधानी के कई इलाकों में एक्यूआई 400 के पार दर्ज किया गया है.
CJI पर पोस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केरल कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों को अवमानना का नोटिस
सुप्रीम कोर्ट ने CJI जस्टिस सूर्यकांत को निशाना बनाकर सोशल मीडिया पर की गई एक पोस्ट के मामले में सख्त रुख अपनाया है. शीर्ष अदालत ने केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारियों को अवमानना का नोटिस जारी किया. अदालत ने स्पष्ट कहा कि न्यायपालिका की स्वतंत्रता कोई ऐसा मुद्दा नहीं है, जिसे राजनीतिक सुविधा के हिसाब से देखा जाए.
चीन ने अंटार्कटिका में अपनी रिसर्च और दूसरी गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए नया कानून मंजूर किया है. इस कानून का मकसद वहां वैज्ञानिक खोज को बढ़ावा देने के साथ पर्यावरण की सुरक्षा करना भी है. नए कानून के तहत अंटार्कटिका में चीन की रिसर्च, टूरिज्म, जहाजों की आवाजाही और दूसरी गतिविधियों के लिए कई तरह की शर्तें तय की गई हैं.
बच्ची की गणेश वंदना सुनते रहे PM मोदी और सूर्या, प्रधानमंत्री ने शेयर किया वीडियो
पीएम नरेंद्र मोदी ने सूर्यकुमार यादव के साथ एक बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. वीडियो में बच्ची कन्नड़ भाषा में भगवान गणेश की स्तुति करती सुनाई दे रही है. पीएम मोदी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'दीपावली के माहौल में राम और सरयू का आगमन हुआ है. इससे दीपावली का वातावरण और भी पावन एवं दिव्य हो गया है.'
अमेरिकी डॉलर के सामने दिखा रुपये का दम! 6 महीने की ऊंचाई पर भारतीय करेंसी
भारतीय रुपये ने शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले शानदार वापसी की. कारोबारी दिन की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई, लेकिन बाद में रुपये ने ऐसी तेजी पकड़ी कि यह 93.89 के स्तर तक पहुंच गया. यह 7 मई के बाद रुपये का सबसे मजबूत इंट्राडे लेवल है यानी करीब छह महीने बाद भारतीय करेंसी इस ऊंचाई पर पहुंची है.
हवा में उड़कर सरफराज खान ने लपका हैरतअंगेज कैच, 167 रनों की साझेदारी तोड़ मुंबई को दिलाई जीत, VIDEO
रणजी ट्रॉफी 2026-27 में मुंबई ने रेलवे के खिलाफ हाईवोल्टेज मुकाबले में 106 रनों से जीत दर्ज की. मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में आयोजित एलीट ग्रुप डी के इस मुकाबले में रेलवे को जीत के लिए 372 रनों का लक्ष्य मिला था. इसके जवाब में रेलवे की पूरी टीम 265 रनों पर आउट हो गई. शम्स मुलानी ने चार विकेट झटके, जबकि सरफराज ने एक रन आउट भी किया.
धनतेरस पर ₹3000 सस्ता हुआ सोना... ₹5500 गिरी चांदी, जान लीजिए नया भाव
धनतेरस के मौके पर सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखी गई है. IBJA के मुताबिक, 6 नवंबर को 999 शुद्धता वाला सोना 3,106 रुपये की गिरावट के साथ 1,41,023 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला. वहीं दूसरी ओर चांदी की कीमत 5,437 रुपये टूटकर 1,81,863 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है.
सुकेश चंद्रशेखर केस: नोरा फतेही ने कोर्ट में दर्ज कराया बयान, 200 करोड़ की ठगी से जुड़ा है मामला
राउज एवेन्यू कोर्ट में सुकेश केस से जुड़े ₹200 करोड़ की वसूली के मामले में एक्ट्रेस नोरा फतेही का बयान रिकॉर्ड कर लिया गया है. वह तीसरी सप्लीमेंट्री चार्जशीट में गवाह नंबर तीन के तौर पर दर्ज हैं. इस मामले में सुकेश चंद्रशेखर, उसकी पत्नी लीना पॉलोज और अन्य के खिलाफ वसूली और सरकारी अधिकारी बनकर धोखाधड़ी करने के आरोप हैं.
'सरकार की तरफ से कोई दबाव नहीं था', मातृभूमि की स्क्रिप्ट बदलने के दावों पर सलमान की सफाई
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने अपनी फिल्म मातृभूमि की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है. सलमान ने शुक्रवार को ट्रेलर लॉन्च के मौके पर ऐलान किया की कि उनकी फिल्म चार दिसंबर को रिलीज होगी. साथ ही उन्होंने साफ किया कि फिल्म की स्क्रिप्ट बदलने को लेकर सरकार की तरफ से कोई दबाव नहीं था. ये फिल्म पहले अप्रैल 2026 में रिलीज होने वाली थी.
दिल्ली मेट्रो ने दिवाली वाले दिन ट्रेनों की टाइमिंग किया बदलाव, देखें नया शेड्यूल
दिवाली पर दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने ट्रेन सेवाओं की टाइमिंग में बदलाव किया है. 8 नवंबर 2026 यानी रविवार को मेट्रो की आखिरी ट्रेन रात 11 बजे के बजाय रात 10 बजे ही चलेगी. यह बदलाव एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन समेत सभी मेट्रो लाइनों पर लागू होगा. वहीं, कुछ लाइनों पर रविवार को मेट्रो सेवा सामान्य समय से 1 घंटा पहले शुरू की जाएगी.
aajtak.in