बच्ची की गणेश वंदना सुनते रहे PM मोदी और सूर्या, प्रधानमंत्री ने शेयर किया वीडियो

पीएम नरेंद्र मोदी ने सूर्यकुमार यादव के साथ एक बच्ची का वीडियो शेयर किया है. इसमें बच्ची कन्नड़ भाषा में भगवान गणेश की स्तुति करती सुनाई दे रही है. गीत में गणपति को विघ्ननाशक और विवेकदायक बताया गया है.

Advertisement
पीएम मोदी और सूर्या के सामने गूंजी गणेश वंदना. (Photo@X/@narendramodi) पीएम मोदी और सूर्या के सामने गूंजी गणेश वंदना. (Photo@X/@narendramodi)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 06 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 2:48 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक खास वीडियो शेयर किया है, जिसमें भारतीय टी20 टीम के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव भी नजर आ रहे हैं. वीडियो में एक बच्ची अपनी सुरीली आवाज में भगवान गणेश की स्तुति करती दिखाई दे रही है. बच्ची कन्नड़ भाषा में भक्ति गीत सुना रही है. उसकी प्रस्तुति में गणपति के अलग-अलग स्वरूपों और महिमा का वर्णन है.

Advertisement

पीएम मोदी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'दीपावली के माहौल में राम और सरयू का आगमन हुआ है. इससे दीपावली का वातावरण और भी पावन एवं दिव्य हो गया है.' प्रधानमंत्री ने अपनी पोस्ट में सूर्यकुमार यादव के अकाउंट को भी टैग किया है.

बच्ची ने गणेश जी की किस तरह की स्तुति की?

वीडियो में बच्ची कन्नड़ भाषा में भगवान गणेश का आह्वान करती सुनाई देती है. उसके गीत में 'विघ्ननाशक विनायक' और 'विवेकदायक' जैसे शब्द खास तौर पर सुनाई देते हैं. इनका अर्थ है बाधाओं को दूर करने वाले और बुद्धि-विवेक प्रदान करने वाले भगवान गणेश.

गीत में गणपति के रत्नों से जड़े मुकुट और आभूषणों से सजे स्वरूप का भी वर्णन किया गया है. बच्ची बार-बार भगवान गणेश को आने का निमंत्रण देती है. उसकी प्रस्तुति में भक्ति और गणपति की महिमा का भाव नजर आता है.

Advertisement

सपरिवार प्रधानमंत्री मोदी से मिले सूर्यकुमार यादव

भारतीय टी20 टीम के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव अपने परिवार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले. इस दौरान उनके साथ पत्नी देविशा शेट्टी और बेटी ऋद्धिमा भी मौजूद थीं. सूर्या ने प्रधानमंत्री को अपनी बेटी से भी मिलवाया. इस मुलाकात की तस्वीर में पीएम मोदी सूर्यकुमार यादव के साथ उनका मेडल थामे नजर आ रहे हैं, जबकि देविशा अपनी नन्ही बेटी को गोद में लिए खड़ी हैं. सूर्यकुमार और देविशा 7 मई 2026 को माता-पिता बने थे.


दीपावली और भगवान राम का खास संबंध

दीपावली का त्योहार भगवान राम के 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या लौटने की मान्यता से जुड़ा है. अयोध्या में सरयू नदी का भी धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है. इसी वजह से राम और सरयू का उल्लेख दीपावली के उत्सव को अयोध्या की परंपरा से जोड़ता है.

प्रधानमंत्री मोदी की पोस्ट में भी इसी धार्मिक और सांस्कृतिक जुड़ाव का जिक्र है. वीडियो में बच्ची की गणेश वंदना और सूर्यकुमार यादव की मौजूदगी ने इसे सोशल मीडिया पर साझा किए गए खास पलों में शामिल कर दिया है.


 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »