Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 30 नवंबर, 2024 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार

आज सुबह की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 30 नवंबर, 2024 की खबरें और समाचार: महाराष्ट्र में नई सरकार में मुख्यमंत्री कौन होगा, इसे लेकर सस्पेंस अभी तक बना हुआ है. संभल हिंसा को लेकर यूपी सरकार को घेर रही समाजवादी पार्टी ने अब अपने नेताओं के प्रतिनिधिमंडल को संभल भेजने का फैसला किया है. तेज गेंदबाज जेश हेजलवुड दूसरे टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम से बाहर हो गए हैं.

Advertisement
आज की पांच अहम खबरें आज की पांच अहम खबरें

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 30 नवंबर 2024,
  • अपडेटेड 9:31 AM IST

शुक्रवार को हुई कांग्रेस कार्यसमीति की बैठक में महाराष्ट्र और हरियाणा में मिली हार पर विस्तार से चर्चा की गई. महाराष्ट्र में नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर पेंच अभी फंसा हुआ है. शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे आज अपने गांव सतारा से मुंबई लौटेंगे जिसके बाद रविवार को महायुति की बैठक होगी. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा का 15 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आज संभल का दौरा करने वाला है. दूसरे टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जेश हेजलवुड टीम से बाहर हो गए हैं. पढ़ें आज की पांच बड़ी खबरें

Advertisement

'खड़गे जी एक्शन लीजिए...', CWC की मीटिंग में कांग्रेस अध्यक्ष से बोले राहुल गांधी, महाराष्ट्र-हरियाणा की हार पर खुलकर हुई चर्चा 
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मिली करारी शिकस्त के बाद शुक्रवार को नई दिल्ली में कांग्रेस पार्टी कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक हुई. बैठक के दौरान पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दो-टूक कहा कि अब जवाबदेही तय की जाएगी तथा कठोर निर्णय लिए जाएंगे. उन्होंने ईवीएम को लेकर भी बयान दिया और कहा कि पूरी चुनावी प्रक्रिया की अखंडता से "गंभीर रूप से समझौता" किया जा रहा है और कांग्रेस जल्द ही इसके खिलाफ देशव्यापी आंदोलन शुरू करेगी.

महाराष्ट्र की राजनीति का मेंटर बने रहना चाहते हैं शिंदे, CM पोस्ट नहीं मिला तो अब संयोजक पद पर है नजर! 
महाराष्ट्र में अभी भी महायुति सरकार के गठन और सीएम पद को लेकर सस्पेंस बरकरार है. उम्मीद थी कि शुक्रवार को महायुति के नेताओं की मुंबई में बैठक होगी और सीएम के नाम पर मुहर लग जाएगी. उसके साथ ही मंत्रिमंडल बंटवारा और शपथग्रहण को लेकर फैसले की उम्मीद भी थी. लेकिन वो उम्मीदें आज भी उसी तरह हैं. अब खबर है कि 1 दिसंबर को मुंबई में महायुति के दलों के नेता आपस में मिलेंगे. उस बैठक में शिंदे भी मौजूद रहेंगे. शिंदे अभी सतारा के अपने पैतृक गांव में हैं. वह शुक्रवार को होने वाली महायुति की बैठक से पहले ही मुंबई से सतारा के लिए निकल पड़े थे और इसके पीछे उन्होंने तबीयत ठीक नहीं होने का हवाला दिया.  

Advertisement


समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा का 15 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आज संभल का दौरा करने वाला है. सपा का यह प्रतिनिधिमंडल 24 नवंबर को अदालत के आदेश के बाद जामा मस्जिद के सर्वेक्षण के दौरान हुई हिंसा के संबंध में जानकारी जुटाने संभल जाने का प्रयास कर रहा है. संभल में एक साथ पांच से अधिक लोगों के इकट्ठा होने, किसी भी जुलूस या प्रदर्शन पर रोक है.

एडिलेड टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया को तगड़ा झटका... जोश हेजलवुड बाहर, इन 2 'अनजान' खिलाड़ियों की एंट्री
भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट मैच में 295 रनों से ऐतिहासिक जीत हासिल की थी. ऑस्ट्रेलियाई धरती पर भारतीय टीम की टेस्ट क्रिकेट में यह सबसे बड़ी जीत रही. इस धांसू जीत के साथ ही भारतीय टीम ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की लीड ले थी. अब दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट 6 दिसंबर से एडिलेड ओवल में खेला जाएगा. एडिलेड टेस्ट पिंक बॉल से खेला जाना है, जिसके लिए दोनों टीमें तैयारियों में जुटी हैं.

ट्रूडो ने अचानक पकड़ी फ्लोरिडा की फ्लाइट, ट्रैरिफ पर ट्रंप को मनाने सीधे पहुंच गए उनके घर 
अमेरिका में ट्रंप आ गए हैं और उनके साथ उनकी अमेरिका को "ग्रेट अगेन" बनाने की योजना भी. इसके लिए वह सत्ता हस्तांतरण से पहले ही तैयारी में लगे हैं. उनके प्लान में कनाडा और मेक्सिको से ड्रग्स की सप्लाई और अवैध प्रवासियों को रोकना भी शामिल है, जिसे ट्रंप ने 25% टैरिफ लगाने की चेतावनी दी थी. इस चेतावनी के बाद कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि 'वह जो कहते हैं, वो करते हैं' और आनन-फानन में सीधे ट्रंप से मिलने पहुंच गए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »