Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 30 जुलाई 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार

पेपर लीक के खात्मा के लिए मोदी सरकार नया विधेयक लेकर आई है. लोकसभा में हंगामे के बीच एंटी पेपर लीक विधेयक पास हो गया और अब बारी राज्यसभा की है. मोदी सरकार क्या लोकसभा की तरह ही राज्यसभा से भी बिल पास करा लेगी.

Advertisement
एंटी पेपर लीक बिल पर सत्तापक्ष और विपक्ष (Photo-PTI) एंटी पेपर लीक बिल पर सत्तापक्ष और विपक्ष (Photo-PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 30 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 11:25 AM IST

केंद्र सरकार पेपर लीक रोकने वाले 'लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक, 2026' को लोकसभा में पास होने के बाद गुरुवार को राज्यसभा में पेश करेगी. वहीं, भारतीय टेलिकॉम रेगुलेटर ट्राई ने जून 2026 के लिए टेलीकॉम सब्सक्राइबर का डेटा जारी किया है. इन खबरों के अलावा, उत्तर प्रदेश में 30 जुलाई को मानसून सक्रिय रहेगा. पढ़ें गुरुवार सुबह की बड़ी खबरें.

Advertisement

राज्यसभा में आज पेश होगा एंटी पेपर लीक बिल, जानिए किसके पास क्या नंबरगेम

केंद्र सरकार पेपर लीक रोकने वाले 'लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक, 2026' को लोकसभा में पास होने के बाद गुरुवार को राज्यसभा में पेश करेगी. राज्यसभा में बिल पर चर्चा होगी और उसके बाद सरकार पास कराने की कवायद करेगी. बिल को पास कराने के लिए 122 सांसदों के समर्थन की जरूरत है, जबकि NDA के पास फिलहाल 152 राज्यसभा सांसदों का समर्थन है.

CWG में भारत का शानदार प्रदर्शन! दिलीप गावित ने जीता गोल्ड, श्रीशंकर को लॉन्ग जंप में फिर सिल्वर, बॉक्सिंग में भी 10 मेडल पक्के

भारत के स्टार लॉन्ग जंपर मुरली श्रीशंकर ने 8.09 मीटर की छलांग लगाकर लगातार दूसरे कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल अपने नाम किया. वहीं, पैरा-एथलेटिक्स में भारत ने नया इतिहास रचते हुए पुरुषों की 100 मीटर T47 स्पर्धा में गोल्ड और सिल्वर दोनों पर कब्जा जमाया. इसके अलावा भारतीय मुक्केबाज़ों ने भी अब तक कम से कम 10 मेडल पक्के कर लिए हैं.

Advertisement

आफत बना मॉनसून... पूर्वोत्तर में बाढ़ से बिगड़े हालात, उत्तराखंड समेत कई राज्यों में 4 दिन भारी बारिश की चेतावनी

देश के कई हिस्सों में भारी बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं. एक तरफ उत्तराखंड में लगातार बारिश से नदियां उफान पर हैं, भूस्खलन के चलते 109 सड़कें बंद हो गई हैं और चारधाम यात्रा को फिर रोकना पड़ा है. दूसरी तरफ असम में बाढ़ से अब तक 78 लोगों की जान जा चुकी है और तीन लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं. अगले चार दिन देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट है.

TRAI Report June 2026: भारत में 134.8 करोड़ पहुंचे टेलिकॉम सब्सक्राइबर, Jio और एयरटेल किस पॉजिशन पर

भारतीय टेलिकॉम रेगुलेटर ट्राई ने जून 2026 के लिए टेलीकॉम सब्सक्राइबर का डेटा जारी किया है. ट्राई ने रिपोर्ट में बताया है कि देश में टेलीकॉम सेक्टर में लगातार इजाफा हो रहा है. जून 2026 के अंत तक कुल टेलीफोन सब्सक्राइबरों की संख्या बढ़कर 1,348.08 मिलियन हो गई, जबकि मई 2026 में यह 1,343.10 मिलियन थी. इस दौरान करीब 0.37% का इज़ाफा हुआ है.

'E20 पेट्रॉल पर 29 वाहन कंपनियों ने लिखित जवाब देने से किया इनकार', अरविंद केजरीवाल का दावा

AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के दबाव में वाहन निर्माता कंपनियां यह बताने से बच रही हैं कि 2023 से पहले बने पेट्रोल वाहनों में E20 ईंधन का इस्तेमाल सुरक्षित है या नहीं. केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने 29 वाहन निर्माता कंपनियों को पत्र लिखकर स्पष्टीकरण मांगा था, लेकिन किसी भी कंपनी ने लिखित जवाब नहीं दिया.

Advertisement

सुप्रीम कोर्ट पहुंचे तमिलनाडु CM विजय, मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को दी चुनौती

करूर भगदड़ मामले में मद्रास हाईकोर्ट ने मृतकों के परिजनों को सरकारी नौकरी देने का सरकारी आदेश रद्द कर दिया था. अब तमिलनाडु सरकार ने इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. सुप्रीम कोर्ट में दायर अपनी याचिका में तमिलनाडु सरकार ने तर्क दिया है कि अनुकंपा नियुक्ति देने का फैसला सरकार की नीतिगत निर्णय का हिस्सा है.

पाकिस्तानी टीम के दो खिलाड़ियों पर ICC ने लिया एक्शन, मैदान पर जोश दिखाना पड़ा महंगा

पाकिस्तान को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में 90 रनों से शर्मनाक हार झेलनी पड़ी. इस मुकाबले के बाद आईसीसी ने मोहम्मद अब्बास और खुर्रम शहजाद को आचार संहिता के लेवल-1 उल्लंघन का दोषी ठहराया है. दोनों खिलाड़ियों पर आर्टिकल 2.5 के तहत कार्रवाई की गई. आईसीसी ने खुर्रम शहजाद पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया है.

Weather Today: यूपी में मानसून ने बदली चाल, 30 जुलाई को इन जिलों में भारी बारिश की संभावना, IMD का अपडेट

उत्तर प्रदेश में 30 जुलाई को मानसून सक्रिय रहेगा. मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत और बिजनौर समेत कई ज़िलों में भारी बारिश की संभावना जताई है. कई अन्य ज़िलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. आईएमडी ने लोगों को जलभराव, बिजली गिरने और खराब दृश्यता को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »