Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 3 जून 2026 की शाम की बड़ी खबरें और अन्य समाचार

बागी विधायक ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व में 60 विधायकों ने पश्चिम बंगाल विधानसभा के स्पीकर रवीन्द्र नाथ बोस से मुलाकात कर उनसे कहा कि वे TMC के असली गुट हैं और इस गुट के नेता ऋतब्रत बनर्जी को नेता प्रतिपक्ष की मान्यता दे दी जाए. स्पीकर ने इस मांग को स्वीकार कर लिया.

Advertisement
ऋतब्रत बनर्जी के गुट को स्पीकर ने असली TMC माना है. (Photo: ITG) ऋतब्रत बनर्जी के गुट को स्पीकर ने असली TMC माना है. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 03 जून 2026,
  • अपडेटेड 8:00 PM IST

पश्चिम बंगाल विधानसभा के स्पीकर ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के बागी गुट के नेता ऋतब्रत बनर्जी को नेता प्रतिपक्ष की मान्यता दे दी है. वहीं, डीके शिवकुमार ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. इन खबरों के अलावा, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे के पूरे शेड्यूल का ऐलान कर दिया है. पढ़ें बुधवार शाम की बड़ी खबरें. 

Advertisement

ममता से छिन गई TMC! बागी गुट को स्पीकर ने माना असली पार्टी, ऋतब्रत बने नेता प्रतिपक्ष

पश्चिम बंगाल में स्पीकर रवीन्द्र नाथ बोस ने ऋतब्रत बनर्जी को नेता प्रतिपक्ष की मान्यता दे दी है. इससे पहले ममता बनर्जी ने शोभनदेब चट्टोपाध्याय को इस पद के लिए नामित किया था. बाद में, पार्टी में बगावत हो गई है. 80 में से 60 विधायकों ने ऋतब्रत के समर्थन में स्पीकर से मुलाकात की, जिसके बाद उन्होंने ऋतब्रत को नेता प्रतिपक्ष घोषित किया.

कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, 13 मंत्रियों ने भी ली शपथ

डीके शिवकुमार ने कर्नाटक के सीएम पद की शपथ ले ली. वहीं, जी परमेश्वर ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली. उन्होंने डॉक्टर बीआर अंबेडकर के नाम पर शपथ लेते हुए नई सरकार में अहम ज़िम्मेदारी संभाली. लोक भवन में आयोजित इस समारोह में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. उनके साथ 13 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली.

Advertisement

5 T20,5 ODI, 2 टेस्ट... टीम इंड‍िया के न्यूजीलैंड दौरे का BCCI ने किया ऐलान, इस तारीख को पहला मैच

बीसीसीआई ने टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे का शेड्यूल जारी कर दिया है. इस दौरे पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच कुल 12 मुकाबले खेले जाएंगे, जिनमें 5 टी ट्वेंटी इंटरनेशनल, 5 वनडे और 2 टेस्ट मैच शामिल हैं. दौरे की शुरुआत 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में पहले टी ट्वेंटी मुकाबले से होगी. इसके बाद दोनों टीमें 5 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी.

भारत को धड़ाधड़ LPG भेज रहा अमेरिका, सऊदी-कतर की बादशाहत खत्म?

वेस्ट एशिया में जारी संघर्ष के बीच भारत की LPG आयात रणनीति में बड़ा बदलाव आया है. खाड़ी देशों को पीछे छोड़ते हुए अमेरिका अब भारत का सबसे बड़ा LPG सप्लायर बन गया है. मई 2026 में भारत के कुल LPG आयात में अमेरिका की हिस्सेदारी 55% रही, जो फ़रवरी में 14% थी. मई में अमेरिका से LPG निर्यात 73% बढ़कर 6.66 लाख मीट्रिक टन तक पहुंच गया.

IPL से लौटे वैभव सूर्यवंशी का गांव में हुआ भव्य स्वागत, RJD नेता ने किया सम्मानित

IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले वैभव सूर्यवंशी के पैतृक गांव पहुंचते ही उनका ज़ोरदार स्वागत हुआ. समस्तीपुर के ताजपुर मोतीपुर स्थित घर पर उन्हें देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुटी. RJD नेता अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने वैभव को पाग और चादर पहनाकर सम्मानित किया. साथ ही मिठाई खिलाकर उनकी शानदार सफलता पर बधाई दी.

Advertisement

61 की उम्र तीसरी शादी की तैयारी में आमिर खान, गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट संग 5 जुलाई करेंगे शादी

आमिर खान एक बार फिर दूल्हा बनने जा रहे हैं. वे गौरी स्प्रैट से शादी रचा सकते हैं. परिवार के एक करीबी ने बताया कि आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी 5 जुलाई को होगी. पूरा कार्यक्रम आमिर खान के घर पर ही होगा. आमिर खान की ये तीसरी शादी होगी. उनकी पहली शादी रीना दत्ता और दूसरी मैरिज किरण राव से हुई थी, हालांकि उनकी ये शादी टूट चुकी हैं.

'मोहम्मद दीपक' के Gym की मेंबरशिप लेंगे राहुल गांधी, कल कोटद्वार में करेंगे मुलाकात

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 4 जून को उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे. वह पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार में दीपक कुमार उर्फ़ मोहम्मद दीपक से मुलाक़ात करेंगे. राहुल गांधी उनके जिम की सदस्यता भी ले सकते हैं. कांग्रेस नेता सुरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि राहुल गांधी कंडोलिया पार्क में आयोजित सैनिक संवाद सम्मेलन में भी शामिल होंगे.

राम चरण की पेद्दी को तेलंगाना सरकार का बड़ा तोहफा, रिलीज से पहले महंगे हुए टिकट, एक्स्ट्रा शोज की परमिशन

राम चरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म पेद्दी की रिलीज़ से पहले तेलंगाना सरकार ने स्पेशल शोज़ और टिकट प्राइज बढ़ाने की इजाजत दे दी है. नए आदेश के तहत सिंगल स्क्रीन थिएटर्स को टिकट पर 100 रुपये और मल्टीप्लेक्स थिएटर्स को 150 रुपये बढ़ाने की परमिशन दी गई है. ये बढ़े हुए टिकट प्राइज पेद्दी की रिलीज के पहले 10 दिनों तक लागू रहेंगे.

Advertisement

सुकेश-जैकलीन पर कोर्ट का शिकंजा, मनी लॉन्ड्रिंग केस में आरोप तय, 16 जुलाई को सुनवाई

215 करोड़ रुपये की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस, महाठग सुकेश चंद्रशेखर, उसकी पत्नी लीना मारिया पॉल समेत 17 आरोपियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने P M L A के तहत आरोप तय कर दिए हैं. हालांकि सभी आरोपियों ने आरोपों से इनकार किया है. मामले की अगली सुनवाई 16 जुलाई को होगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »