Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 23 अक्टूबर 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार

उत्तर प्रदेश, बिहार, कर्नाटक और महाराष्ट्र की विधान परिषद की 28 सीटों पर वोटिंग जारी है. इन चारों राज्यों में बिहार की 8, कर्नाटक की 4, महाराष्ट्र की 5 और उत्तर प्रदेश की 11 सीटों पर मतदान किया जा रहा है.

Advertisement
 यूपी समेत 4 राज्यों की 28 MLC सीटों पर वोटिंग जारी. (File Photo: ITG) यूपी समेत 4 राज्यों की 28 MLC सीटों पर वोटिंग जारी. (File Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 10:44 AM IST

यूपी, बिहार, कर्नाटक और महाराष्ट्र की विधान परिषद की 28 सीटों पर वोटिंग शुरू. वहीं, मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है. इन खबरों के अलावा, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा है कि ट्रंप प्रशासन के H-1B वीजा प्रतिबंध भारत को ध्यान में रखकर नहीं बनाए गए हैं. पढ़ें शुक्रवार सुबह की बड़ी खबरें

Advertisement

LIVE: यूपी, बिहार, कर्नाटक और महाराष्ट्र की विधान परिषद की 28 सीटों पर वोटिंग शुरू हो गई है

यूपी, बिहार, कर्नाटक और महाराष्ट्र की विधान परिषद की 28 सीटों पर वोटिंग शुरू हो गई है. इन राज्यों में बिहार की 8, कर्नाटक की 4, महाराष्ट्र की 5 और उत्तर प्रदेश की 11 सीटों पर मतदान किया जा रहा है. इन सीटों पर स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाता अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे. 

वैभव सूर्यवंशी की खुली किस्मत, न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20I में मिलेगा मौका! ईशान किशन मुकाबले से बाहर 

24 अक्टूबर को भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में पांच मैचों की T20 सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाना है. इस मैच से पहले भारत के स्टार बल्लेबाज ईशान किशन ग्रोइन में खिंचाव से परेशान हैं और इस मुकाबले में उनके खेलने की संभावना ना के बराबर है. ईशान की जगह वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलने की संभावना है.

Advertisement

दिल्ली HC से सौरव गांगुली को झटका, फिल्म की रिलीज पर रोक की याचिका खारिज, क्या है विवाद? 

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को फिल्म दूसरा की रिलीज रुकवाने की कोशिश में फिलहाल दिल्ली हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है. अदालत ने गांगुली की उस मांग को मानने से इनकार कर दिया, जिसमें उन्होंने 23 अक्टूबर को रिलीज होने वाली फिल्म पर रोक लगाने की अपील की थी. कोर्ट के फैसले से फिल्म के मेकर्स को बड़ी राहत मिली है. 

बंगाल की खाड़ी में हलचल! दिल्ली-UP समेत 11 राज्यों में बदलेगा मौसम, बारिश-तूफान का अलर्ट 

अंडमान सागर के ऊपर सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण से बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक इस वेदर सिस्टम के प्रभाव से देश के कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है. दिल्ली-NCR में भी 23 अक्टूबर को गरज-चमक के साथ बारिश और सतही हवाएं चलने की संभावना है. 

चीन-PAK-अफगानिस्तान... सुबह-सुबह 3 देशों में हिली धरती, कल के भूकंप से तिब्बत में 16 मौतें 

चीन, पाकिस्तान और अफगानिस्तान में शुक्रवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, तीनों देशों में आए भूकंप की तीव्रता 4.1 से 4.9 के बीच रही. इससे पहले, तिब्बत क्षेत्र में गुरुवार शाम 7 तीव्रता का भूकंप आया था. इस भूकंप में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 54 लोग घायल हुए हैं. 

Advertisement

'H-1B वीजा पर प्रतिबंध भारत के खिलाफ नहीं', मार्को रुबियो बोले- अमेरिका अपने कामगारों को पहले रखेगा 

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा है कि ट्रंप प्रशासन के H-1B वीजा प्रतिबंध भारत को ध्यान में रखकर नहीं बनाए गए हैं. उन्होंने कहा कि अमेरिका अपनी इमिग्रेशन व्यवस्था में बदलाव करते हुए अमेरिकी कामगारों और राष्ट्रीय हितों को प्राथमिकता दे रहा है. रुबियो ने कहा कि अमेरिका की इमिग्रेशन व्यवस्था लंबे समय से खराब रही है.  

पराली जलाने पर सख्ती की तैयारी, CAQM ने पंजाब-हरियाणा को दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश 

दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग यानि CAQM ने पंजाब और हरियाणा सरकार को पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं. आयोग ने साफ किया है कि पराली प्रबंधन से जुड़ी योजनाओं को केवल कागजों तक सीमित रखने के बजाय जमीन पर प्रभावी ढंग से लागू करना होगा.  

गुरुग्राम में आधी रात से ब्लैकआउट... 7 घंटे में 5500 शिकायतें, अंधेरे में डूबे दर्जनों इलाके, हड़ताल से हाहाकार 

बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से गुरुग्राम के दर्जनों इलाकों में बिजली और पानी की सप्लाई ठप हो गई है. शहर के दर्जनों इलाके बीती रात 12 बजे से लगातार ब्लैकआउट की चपेट में हैं. गुरुवार रात 10 से 12 बजे के बीच महज दो घंटे की अस्थायी राहत मिलने के बाद दोबारा बत्ती गुल हुई, जिसके चलते शहर के ज्यादातर हिस्से अंधेरे के आगोश में समा गए. 

Advertisement

Rule Change 1 Nov: 1 नवंबर से नया नियम, अनजान कॉल पर भी दिखेगा असली नाम 

दूरसंचार विभाग ने टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स को दिशा-निर्देश दिए हैं कि कॉलिंग नेम प्रजेंटेशन को 1 नवंबर 2026 से लागू करें. इसके तहत सभी टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स के लिए मोबाइल यूजर्स को कॉलर का नाम दिखाना जरूरी होगा. 2G और 3G नेटवर्क के लिए कॉलिंग नेम प्रजेंटेशन का रोलाआउट बाद में किया जाएगा. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »