Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 23 अगस्त 2026 की शाम की बड़ी खबरें और अन्य समाचार

पाकिस्तान के बहावलपुर में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख ठिकाने मरकज़ सुभान अल्लाह के कथित तौर पर दोबारा तैयार होने की खबर सामने आई है. इसका पुनर्निर्माण पूरा हो चुका है और परिसर फिर से पूरी तरह ऑपरेशनल हो गया है.

Advertisement
पाकिस्तान के बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद का प्रमुख आतंकी ठिकाना फिर से बनकर तैयार हो गया है पाकिस्तान के बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद का प्रमुख आतंकी ठिकाना फिर से बनकर तैयार हो गया है

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 6:40 PM IST

पाकिस्तान के बहावलपुर में जैश ए मोहम्मद का आतंकी अड्डा मरकज सुभान अल्लाह फिर एक्टिव हुआ. वहीं, लेग स्पिनर कर्ण शर्मा ने क्रिकेट के सभी फ़ॉर्मेट से संन्यास लेने का ऐलान किया है.  इन खबरों के अलावा, यूपी के गौतमबुद्धनगर में आगामी त्योहारों को देखते हुए चार सितंबर तक धारा 163 लागू की गई. पढ़ें रविवार शाम की बड़ी खबरें.

बहावलपुर में जैश का आतंकी अड्डा फिर एक्टिव, ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किया था तबाह

पाकिस्तान के बहावलपुर में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख ठिकाने मरकज़ सुभान अल्लाह के कथित तौर पर दोबारा तैयार होने की खबर सामने आई है. इसका पुनर्निर्माण पूरा हो चुका है और परिसर फिर पूरी तरह ऑपरेशनल हो गया है. मरकज़ सुभान अल्लाह वही परिसर है, जिसे भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान निशाना बनाया था. 

Advertisement

IND vs SL टेस्ट के बीच भारतीय खिलाड़ी ने अचानक किया संन्यास का ऐलान, लगातार 3 बार IPL ट्रॉफी जीतकर रचा था इतिहास

लेग स्पिनर कर्ण शर्मा ने क्रिकेट के सभी फ़ॉर्मेट से संन्यास लेने का ऐलान किया है. यूपी टी ट्वेटी लीग 2026 में अपनी टीम कानपुर सुपरस्टार्स की मेरठ मावेरिक्स के हाथों हार के बाद उन्होंने यह फ़ैसला लिया. कर्ण शर्मा ने बताया कि 25 अगस्त को मेरठ के ख़िलाफ़ होने वाला मुक़ाबला उनके क्रिकेट करियर का आख़िरी मैच होगा.

बिना इजाजत जुलूस या भीड़ जुटाने पर होगा एक्शन, गौतमबुद्धनगर में 4 सितंबर तक धारा 163 लागू

आगामी त्योहारों के मद्देनज़र उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर में 23 अगस्त से 4 सितंबर 2026 तक BNSS की धारा 163 लागू कर दी गई है. प्रशासन ने ईद मिलाद-उन-नबी, रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को देखते हुए यह फ़ैसला लिया है. इसके तहत बिना अनुमति किसी भी आयोजन, सभा या जुलूस पर रोक रहेगी. साथ ही कुछ अन्य गतिविधियों पर रोक रहेगी.

Advertisement

दूसरी शादी-तलाक को लेकर गोविंदा को किया बदनाम, गुस्साए 'हीरो नंबर 1' ने दी चेतावनी, लेंगे सख्त एक्शन

गोविंदा ने पत्नी सुनीता आहूजा से तलाक़ और को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार संग अफ़ेयर व दूसरी शादी की प्लानिंग के दावों पर फ़ेक ख़बरें फैलाने वालों को चेतावनी दी है. गोविंदा ने कंटेंट क्रिएटर्स, डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म और मीडिया हाउस को नोटिस भेजा है. गोविंदा ने उनके ख़िलाफ़ फ़र्ज़ी और ग़लत कंटेंट शेयर फैलाने वालों को सख्त चेतावनी दी.

अरुणाचल में बॉर्डर पर ताजा विवाद के बीच चीन जा रहे NSA अजीत डोभाल, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

NSA अजीत डोभाल सोमवार को चीन की यात्रा पर रवाना होंगे. वहां वे अपने चीनी समकक्ष वांग यी के साथ भारत-चीन विशेष प्रतिनिधि वार्ता में हिस्सा लेंगे. यह बैठक ऐसे समय हो रही है, जब चीनी राष्ट्रपति सितंबर में BRICS समिट के लिए भारत आ सकते हैं. ऐसे में डोभाल और वांग यी की बातचीत द्विपक्षीय संबंधों के लिहाज से अहम मानी जा रही है.

'द कपिल शर्मा शो' के राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दर्द में कॉमेडियन, भावुक कृष्णा अभिषेक ने पोस्टपोन किया शो

कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन हो गया है. कृष्णा अभिषेक ने इस दुखद ख़बर की पुष्टि की. दोनों इंदौर में साथ परफ़ॉर्म करने वाले थे, लेकिन शो से पहले ही राजीव के पिता का निधन हो गया. कृष्णा ने वीडियो शेयर कर फ़ैंस को जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इंदौर की फ़्लाइट लेते समय उन्हें यह ख़बर मिली. शो अब बाद में री-शेड्यूल किया जाएगा.

Advertisement

IND vs SL: गॉल के बाद कोलंबो में भी छाए देवदत्त पडिक्कल, लगातार दूसरे मैच में जड़ा शतक, अब नंबर 3 का स्पॉट फिक्स?

श्रीलंका के ख़िलाफ़ कोलंबो टेस्ट में देवदत्त पडिक्कल ने शानदार फ़ॉर्म जारी रखते हुए 117 रन बनाए. देवदत्त पडिक्कल ने 168 गेंदों में टेस्ट करियर का दूसरा शतक पूरा किया. देवदत्त पडिक्कल ने लगातार दूसरे मैच में सेंचुरी जड़कर ख़ुद को इस फ़ॉर्मेट के लिए साबित किया. गॉल टेस्ट में उन्होंने 211 रन बनाए थे और प्लेयर ऑफ़ द मैच चुने गए थे.

'मेरे लिए बच्चों का खेल, राहुल गांधी को शायद ट्रेनिंग लेनी पड़े', अरुणाचल की नदियों में तैराकी पर रिजिजू की चुटकी

किरेन रिजिजू ने अरुणाचल प्रदेश की तेज़ बहती नदी में स्विमिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया. उन्होंने ख़ुद को ‘यहां का खिलाड़ी’ बताते हुए राहुल गांधी पर तंज कसा. रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी को ऐसी तेज़ नदियों में उतरने से पहले ट्रेनिंग की ज़रूरत पड़ सकती है, जबकि उनके लिए यह बचपन से ही सामान्य और रोमांचक गतिविधि रही है.


IND vs SL: कोलंबो में शुभमन गिल ने रचा इतिहास, सचिन-सहवाग के खास क्लब में मारी एंट्री, बना डाला धांसू रिकॉर्ड

कोलंबो में श्रीलंका के ख़िलाफ़ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया. शुभमन गिल ने टेस्ट क्रिकेट में 3000 रन पूरे कर लिए हैं. वह भारत की ओर से सबसे कम उम्र में यह मुक़ाम हासिल करने वाले चौथे बल्लेबाज़ बन गए हैं. 26 साल 349 दिन की उम्र में शुभमन गिल ने यह उपलब्धि हासिल की.

Advertisement

LIVE मैच में ऋषभ पंत के साथ हुआ दर्दनाक वाकया! पुल शॉट मारने के चक्कर में कर बैठे बड़ी गलती, जाना पड़ा मैदान से बाहर

श्रीलंका के ख़िलाफ़ कोलंबो टेस्ट में देवदत्त पडिक्कल ने शानदार फ़ॉर्म जारी रखते हुए 117 रन बनाए. देवदत्त पडिक्कल ने 168 गेंदों में टेस्ट करियर का दूसरा शतक पूरा किया. देवदत्त पडिक्कल ने लगातार दूसरे मैच में सेंचुरी जड़कर ख़ुद को इस फ़ॉर्मेट के लिए साबित किया. गॉल टेस्ट में उन्होंने 211 रन बनाए थे और प्लेयर ऑफ़ द मैच चुने गए थे.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »