'आखिरी सांस तो भारत में ही लूंगी...',सालों US में रही 94 साल की बुजुर्ग ने ली भारतीय नागरिकता

बापटला जिले की 94 वर्षीय महिला ने अपनी आखिरी इच्छा पूरी करने के लिए बड़ा फैसला लिया. वर्षों तक अमेरिका में रहने और वहां की नागरिकता लेने के बाद उन्होंने भारतीय नागरिकता दोबारा हासिल की. उनका कहना है कि जीवन का अंतिम समय अपनी मातृभूमि में बिताना और अंतिम संस्कार अपने गांव में ही कराना उनकी सबसे बड़ी इच्छा थी.

Advertisement
US में रही 94 साल की बुजुर्ग ने ली भारतीय नागरिकता (Photo: itg) US में रही 94 साल की बुजुर्ग ने ली भारतीय नागरिकता (Photo: itg)

अपूर्वा जयचंद्रन

  • बापटला,
  • 26 जून 2026,
  • अपडेटेड 12:14 PM IST

चाहे इंसान दुनिया के किसी भी कोने में क्यों न पहुंच जाए, अपनी जन्मभूमि और अपनी मिट्टी से जुड़ाव कभी खत्म नहीं होता. आंध्र प्रदेश के बापटला जिले से ऐसी ही एक भावुक कर देने वाली कहानी सामने आई है. यहां 94 साल की कोंड्रागुंटा महालक्ष्मम्मा ने अपनी सालों पुरानी इच्छा पूरी करने के लिए अमेरिकी नागरिकता छोड़ दी और दोबारा भारतीय नागरिक बन गईं. उनका कहना था उनकी आखिरी इच्छा है कि उनके जीवन का अंतिम समय उनकी मातृभूमि पर बीते और अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में ही हो.

Advertisement

महालक्ष्मम्मा बापटला जिले के चिंतागुंपाला गांव की रहने वाली हैं. पति के निधन के बाद वह अपने बेटे के साथ अमेरिका चली गई थीं. वहीं रहने के दौरान उन्होंने अमेरिकी नागरिकता भी ले ली थी. हालांकि, विदेश में कई साल बिताने के बाद भी उनका मन हमेशा अपने गांव और देश में ही लगा रहा.

'आखिरी सांस भारत में छूटे, यहीं हो अंतिम संस्कार'

कुछ समय पहले उन्होंने बापटला जिला कलेक्टर को आवेदन देकर भारतीय नागरिकता दोबारा बहाल करने की मांग की थी. अपने आवेदन में उन्होंने लिखा था कि अब उनकी केवल एक ही इच्छा है कि जीवन का आखिरी सांस भारत में छूटे और मृत्यु के बाद उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में किया जाए.

प्रशासन ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उनके आवेदन को मंजूरी दी. 24 जून को बापटला कलेक्टरेट में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान जिला कलेक्टर ने उन्हें निष्ठा की शपथ दिलाई और भारतीय नागरिकता से जुड़े दस्तावेज सौंपे.

Advertisement

भारतीय नागरिकता दोबारा मिलने के बाद महालक्ष्मम्मा की खुशी साफ दिखाई दी. उनके लिए यह सिर्फ एक कानूनी प्रक्रिया नहीं, बल्कि अपनी मिट्टी और अपनी जड़ों से दोबारा जुड़ने का भावनात्मक पल था.

99 की उम्र में अमेरिकी नागरिकता

बता दें कि कुछ साल पहले ऐसा ही एक मामला सामने आया थे लेकिन वह इससे थोड़ा उलट था. साल 2024 में अमेरिका में 99 साल की एक भारतीय महिला को वहां की नागरिकता मिली थी. महिला का नाम दाईबाई थी, जो ऑरलैंडो में अपनी बेटी के साथ रहती हैं.  अमेरिका के सिटीजनशिप एंड इमिग्रेशन सर्विसेस (USCIS) ने उनकी तस्वीर X पर साझा करते हुए लिखा कि उम्र सिर्फ एक संख्या है. 

USCIS ने लिखा था कि दाईबाई भारत से हैं और अब अमेरिका की नई नागरिक बन गई हैं. USCIS ने उनकी जो तस्वीर साझा की है, उसमें वो व्हीलचेयर पर बैठकर सिटीजनशिप का सर्टिफिकेट दिखा रही हैं. उनके साथ में उनकी बेटी और निष्ठा की शपथ दिलाने वाले अमेरिकी अधिकारी भी मौजूद थे. USCIS ने दाईबाई को अमेरिकी नागरिक बनने पर बधाई दी थी. लेकिन सोशल मीडिया पर इसे लेकर नई बहस भी छिड़ी. कुछ लोगों ने इसका स्वागत किया, तो कुछ भारतीयों ने आखिरी समय में देश छोड़ने पर नाराजगी जताई.
 

Advertisement

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »