कुंभ भगदड़ में मारे गए बिहार के 11 श्रद्धालु, मौनी अमावस्या के ब्रह्ममूहूर्त से पहले मची थी महाकुंभ में भगदड़

बिहार के मुख्यमंत्री कार्यालय ने शनिवार को एक बयान में कहा कि इस हफ्ते की शुरुआत में प्रयागराज महाकुंभ में हुई भगदड़ में बिहार के कुल 11 लोगों की जान चली गई है. बयान में सीएम ऑफिस ने कहा, मृतकों में चार गोपालगंज, दो औरंगाबाद और पटना, मुजफ्फरपुर, सुपौल, बांका और पश्चिम चंपारण जिले के एक-एक लोग शामिल हैं.

Advertisement
बिहार के CM नीतीश कुमार (फाइल फोटोः इंडिया टुडे) बिहार के CM नीतीश कुमार (फाइल फोटोः इंडिया टुडे)

aajtak.in

  • पटना,
  • 01 फरवरी 2025,
  • अपडेटेड 3:53 PM IST

प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या के अमृत स्नान के मौके पर मची भगदड़ में 30 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी, जिनमें से 11 लोगों अकेले बिहार के रहने वाले हैं. मृतकों में से चार गोपालगंज के चार, औरंगाबाद के दो और पटना, मुजफ्फरपुर, सुपौल, बांका और पश्चिम चंपारण के एक-एक लोग शामिल हैं.

बिहार के मुख्यमंत्री कार्यालय ने शनिवार को एक बयान में कहा कि इस हफ्ते की शुरुआत में प्रयागराज महाकुंभ में हुई भगदड़ में बिहार के कुल 11 लोगों की जान चली गई है.

Advertisement

बयान में सीएम ऑफिस ने कहा, मृतकों में चार गोपालगंज, दो औरंगाबाद और पटना, मुजफ्फरपुर, सुपौल, बांका और पश्चिम चंपारण जिले के एक-एक लोग शामिल हैं.

सीएमओ ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए प्रत्येक मृतक के परिजनों को दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है. इसके अलावा राज्य के प्रत्येक घायल व्यक्ति को मुख्यमंत्री राहत कोष से 50,000 रुपये की सहायता राशि दी जाएगी.

आपको बता दें कि बुधवार को बुधवार के मौनी अमावस्या के मौके पर अमृत स्नान के लिए त्रिवेणी संगम पर करोड़ों श्रद्धालु पहुंचे. जहां भारी भीड़ जमा होने से ब्रह्म मुहूर्त पर अमृत स्नान से पूर्व भगदड़ मच गई. जिसमें कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई और 60 घायल हो गए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »