Advertisement

न्यूज़

जय जगन्नाथ... बारिश भी नहीं तोड़ पाई भक्तों का हौसला, रथ यात्रा की मन मोह लेने वाली तस्वीरें

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 16 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 9:59 AM IST
  • 1/8

पुरी में बारिश के बावजूद भक्तों का हौसला कम नहीं हुआ. गीली सड़कों और बारिश की बौछारों के बीच सुरक्षाकर्मी और आम श्रद्धालु रथों की विशाल रस्सियों को थामने के लिए कतारों में मुस्तैद दिखे. 

(Photo- PTI)

  • 2/8

जगन्नाथ यात्रा में शंखों की आवाज, घंटों की गूंज और 'जय जगन्नाथ' के जयकारों से पूरा माहौल भक्ति में सराबोर है. इस मौके पर पुरी से लेकर अहमदाबाद तक आस्था का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है. 

(Photo- PTI)

  • 3/8

लकड़ी से बने इन रथों को बेहद खूबसूरती से सजाया गया है. कारीगर और सेवादार रथों को अंतिम रूप देने और सुरक्षा जांच करने में जुटे हैं.

(Photo- PTI)
 

Advertisement
  • 4/8

कहा जाता है कि रथ की रस्सी खींचने से मोक्ष की प्राप्ति होती है, इसलिए हर कोई महाप्रभु के रथ को खींचने के लिए बेताब नजर आ रहा है.
 

  • 5/8

रथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं के साथ-साथ कलाकारों में भी भारी उत्साह है. पुरी जगन्नाथ मंदिर के सिंहद्वार पर देश के कोने-कोने से आए कलाकारों का जमावड़ा लगा हुआ है. 

(Photo- PTI)

  • 6/8

रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजे ये कलाकार महाप्रभु के स्वागत में नृत्य और संगीत की प्रस्तुतियां दे रहे हैं, जो भक्तों का मन मोह रही हैं. 

(Photo- ANI)

Advertisement
  • 7/8

रथ यात्रा की शुरुआत से ठीक पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पुरी पहुंचे. उन्होंने ओडिशा के आवास और शहरी विकास मंत्री कृष्ण चंद्र महापात्र और खेल एवं युवा सेवा मंत्री सूर्यवंशी सूरज के साथ पुरी के गोवर्धन पीठ का दौरा किया. वहां उन्होंने शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया.

(Photo- ANI)

  • 8/8

ओडिशा के साथ-साथ गुजरात के अहमदाबाद में भी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा धूमधाम से निकाली जा रही है. अहमदाबाद में यात्रा की शुरुआत के मौके पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने मंदिर पहुंचकर विशेष पूजा-अर्चना की. इसके बाद उन्होंने सोने की झाड़ू से रथ का रास्ता साफ किया.

(Photo- ANI)
 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement