Advertisement

न्यूज़

गेरुआ में पप्पू यादव, दान पात्र लादे अवधेश प्रसाद तो कल्याण बनर्जी के गले में तख्ती... संसद की अजब-गजब तस्वीरें

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 31 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 9:13 PM IST
  • 1/8

राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर विपक्षी सांसदों ने अनोखे प्रोटेस्ट किए. अयोध्या जिस फैजाबाद लोकसभा सीट के तहत आता है, उस सीट से समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद माथे पर दान पात्र लेकर चलते नजर आए. अवधएश प्रसाद के साथ सपा सांसद आनंद भदौरिया भी माथे पर दान पात्र लेकर चले.
 

  • 2/8

शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद धर्मेंद्र प्रधान सोमवार को पहली बार संसद पहुंचे थे. धर्मेंद्र प्रधान का बीजेपी के सांसदों ने मिथिला का पारंपरिक पाग पहनाकर जोरदार स्वागत किया. इस पर भड़के विपक्षी दलों ने तंज करते हुए सदन में भी कहा- ऐसा स्वागत किया, जैसे वे करगिल की जंग जीतकर आए हों.

  • 3/8

टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने गले में तख्ती लटकाकर भी प्रोटेस्ट किया. वह संसद की सीढ़ी पर, संसद परिसर में गले में तख्ती लटकाए घूमते नजर आए. इस पर भी बीजेपी के साथ गए 20 सांसदों को लेकर कुछ लिखा था.

Advertisement
  • 4/8

कल्याण बनर्जी भी अपने अनोखे प्रोटेस्ट की वजह से चर्चा में रहे. कल्याण बनर्जी ने अपनी पीठ पर पोस्टर लटका रखा था, जिस पर तृणमूल कांग्रेस से बगावत कर दूसरे दल का दामन थामने वाले 20 सांसदों की तस्वीर छपी थी.

  • 5/8

कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, केरल के वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी और कांग्रेस के अन्य सांसदों ने भी दान पात्र लेकर प्रोटेस्ट किया. इन सांसदों ने बड़ा बैनर भी ले रखा था.

  • 6/8

पप्पू यादव ने एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा से पहले भी अनोखा प्रोटेस्ट किया. पप्पू यादव मॉनसून सत्र के दूसरे हफ्ते के दूसरे दिन सिर पर प्लास्टर लगाकर संसद पहुंचे. उन्होंने हाथों में लाठी भी ले रखी थी.

Advertisement
  • 7/8

बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव शुक्रवार को साधु वेश में संसद पहुंचे. दान पात्र लेकर संसद पहुंचे पप्पू यादव की हुंडी में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने चढ़ावा दिया.

  • 8/8

मॉनसून सत्र के दौरान सयानी घोष के अंदाज ने भी खूब सूर्खियां बटोरीं. सयानी घोष बारिश के बीच अपनी साथी सांसद जून मलैया के साथ संसद की कार्यवाही में शामिल होने पहुंची थीं. सयानी घोष की एक रील भी सुर्खियों में रही, जो उन्होंने संसद परिसर में बनाई थी.    
 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement