Advertisement

न्यूज़

जंतर मंतर पर जश्न, आंदोलन खत्म करने का ऐलान और वापस जाते लोग...PHOTOS

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 25 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 5:58 PM IST
  • 1/8

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर मिलते ही जंतर-मंतर पर मौजूद CJP कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई. लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी और जीत का जश्न मनाया.

Photo: Social media

  • 2/8

कॉकरोच जनता पार्टी पिछले 37 दिनों से कथित NEET पेपर लीक मामले को लेकर जंतर-मंतर पर धरना दे रही थी. संगठन लगातार शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहा था.

Photo: Social media

  • 3/8

CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने कहा, "झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए. लोकतंत्र में डरना नहीं, बोलना है." उन्होंने कहा कि युवाओं का शांतिपूर्ण संघर्ष बेकार नहीं गया.

Photo: Social media

Advertisement
  • 4/8

जंतर-मंतर पर मौजूद कार्यकर्ता हाथ मिलाते, गले लगते और एक-दूसरे को बधाई देते नजर आए. कई लोगों ने इस पल को अपने मोबाइल कैमरे में भी कैद किया.
 

Photo: Social media

  • 5/8

CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद संविधान की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की. इसके साथ उन्होंने इसे लोकतांत्रिक संघर्ष की जीत बताया.

Photo: Social media

  • 6/8

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सोनम वांगचुक ने सोशल मीडिया पर जीत का संदेश साझा किया. उन्होंने एक तस्वीर पोस्ट कर छात्रों और युवाओं के शांतिपूर्ण आंदोलन की सराहना की.

Photo: Social media

Advertisement
  • 7/8

जश्न के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. कुछ तस्वीरों में कार्यकर्ता खुशी मनाते दिख रहे हैं, जबकि कुछ में लोग सामान समेटकर घर लौटते नजर आ रहे हैं.

Photo: Social media

  • 8/8

CJP का कहना है कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा उनके आंदोलन की बड़ी उपलब्धि है. हालांकि सोशल मीडिया पर इस पूरे घटनाक्रम को लेकर बहस अभी भी जारी है.
 

Photo: Social media

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement