Advertisement

पश्चिम बंगाल

कहीं पर्स तो कहीं बिखरे पड़े जूते-चप्पल... कोलकाता हादसे की दर्दनाक तस्वीरें

aajtak.in
  • कोलकाता,
  • 17 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 12:20 AM IST
  • 1/8

कोलकाता के चोरबागान पूजा पंडाल में सप्तमी की शाम बड़ा हादसा हुआ. भारी भीड़ के दबाव के बीच पंडाल का एक हिस्सा ढह गया.(PTI)
 

  • 2/8

पंडाल का हिस्सा गिरने के बाद वहां भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. हादसे में 17 लोगों की मौत और करीब 40 लोगों के घायल होने की जानकारी है.(PTI)

  • 3/8

हादसे के बाद घायलों को कलकत्ता मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया. पुलिस, फायर ब्रिगेड और आपदा प्रबंधन की टीमें राहत कार्य में जुटीं.(PTI)

Advertisement
  • 4/8

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और मुख्य सचिव मनोज अग्रवाल कलकत्ता मेडिकल कॉलेज पहुंचे. अस्पताल में घायलों का इलाज किया जा रहा है.(Photo-ITG)

  • 5/8

हादसे के बाद चोरबागान पूजा समिति के जनरल सेक्रेटरी और पदाधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया. फिलहाल पूजा पंडाल को श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया गया है.(Photo-ITG)

  • 6/8

गृह मंत्री अमित शाह ने हादसे पर गहरा दुख जताया और शुभेंदु अधिकारी से बात की. उन्होंने पश्चिम बंगाल के अपने सभी कार्यक्रम स्थगित कर घायलों से मिलने की बात कही.(Photo-ITG)

Advertisement
  • 7/8

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता की भगदड़ की घटना पर दुख जताया. उन्होंने मृतकों के परिजनों को PMNRF से 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये देने की घोषणा की.(Photo-ITG)

  • 8/8

TMC ने हादसे को लेकर पुलिस और प्रशासन पर सवाल उठाए हैं. पार्टी ने भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जवाब मांगा है.(Photo-ITG)

Advertisement
Advertisement