Advertisement

न्यूज़

भारत की बुलंद आवाज, दुनिया ने भी माना लोहा... BRICS की ये तस्वीरें बहुत कुछ कहती हैं!

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 13 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 2:01 PM IST
  • 1/8

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 के उद्घाटन दौरान भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ये खास अंदाज पहचान बना. 'BRICS INDIA 2026' के बैकड्रॉप के सामने खड़े होकर पीएम मोदी ने मुस्कुराते हुए और हाथ उठाकर सभी प्रतिनिधियों और मीडिया का अभिनंदन किया था. (Photo- PTI)

  • 2/8

भारत मंडपम के खुले परिसर में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग एक साथ नजर आए थे. सम्मेलन की औपचारिक बैठकों से इतर तीनों नेताओं ने सुनहरे पीतल के वाटरिंग कैन से नन्हे पौधों में पानी डाला था. (Photo- AFP)
 

  • 3/8

अब दूसरे दिन सऊदी अरब से विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान अल-सऊद ब्रिक्स सम्मेलन के लिए भारत आए हैं. ऐसे में पीएम मोदी ने हाथ मिलाकर उनका वेलकम किया. दोनों नेता मुस्कुराते हुए कैमरे को पोज देते दिखे. (Photo- Reuters)
 

Advertisement
  • 4/8

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ये तस्वीर सम्मेलन के एक बेहद खास और अनौपचारिक पल को दिखाती है. भारत मंडपम के अंदर एस्केलेटर से नीचे उतरते समय दोनों वैश्विक नेता एक-दूसरे के साथ दिखाई दिए. (Photo- AFP)
 

  • 5/8

ब्रिक्स 2026 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युगांडा की उपराष्ट्रपति जेसिका अलुपो का भी गर्मजोशी से स्वागत किया. जेसिका अलुपो के साथ पीएम मोदी की यह तस्वीर ग्लोबल साउथ के देशों के साथ भारत के मजबूत होते जुड़ाव को दर्शाती है. (Photo- Reuters)
 

  • 6/8

पीएम मोदी ने बुरुंडी के राष्ट्रपति एवेरिस्ते नदाईशिमिये का भी खुली बाहों के साथ स्वागत किए. दोनों नेता हाथ मिलाकर कैमरे की तरफ पोज देते नजर आए. (Photo- Reuters)
 

Advertisement
  • 7/8

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 की 'फैमिली फोटो' में विश्व राजनीति के प्रमुख चेहरे एक साथ नजर आ रहे हैं. मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेंटर में खड़े हैं और उनके साथ बाकी देखों के नेता दाएं-बाएं और पीछे खड़े नजर आ रहे हैं जो इस बात का सबूत है कि भारत किस तरह अपने मजबूत होने का लोहा मनवा रहा है. (Photo- AFP)
 

  • 8/8

इस तस्वीर में पीएम मोदी के साथ चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा, मिस्र के राष्ट्रपति अल-सीसी और इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो सहित कई सदस्य देशों के शीर्ष नेता कतार में खड़े हैं. सभी नेताओं की एक साथ मौजूदगी ये संदेश देती है कि वैश्विक आर्थिक चुनौतियों और सतत विकास के मुद्दों पर ब्रिक्स देश एकजुट हैं. (Photo- PTI)
 

Advertisement
Advertisement