लोनावला में हुआ बालासाहब ठाकरे के मोम के पुतले का अनावरण

यह पुतला सुनील कण्डलूर नामक रचनाकार ने बनाया है. इसका अनावरण युवासेना प्रमुख एवं स्वर्गीय बालासाहब के पोते आदित्य ठाकरे के हाथों किया गया. पुतले में बालासाहब ठाकरे एक सिंहासन पर बैठे हैं. बनाने वाले ने उनके बैठने की शैली, चश्मा, और चेहरे का भाव बिल्कुल बालासाहब के जैसा ही बनाया है.

Advertisement
लोनावला में हुआ बालासाहब ठाकरे के मोम के पुतले का अनावरण लोनावला में हुआ बालासाहब ठाकरे के मोम के पुतले का अनावरण

पंकज खेळकर / रोहित

  • लोनावला,
  • 29 दिसंबर 2017,
  • अपडेटेड 12:09 AM IST

लोनावला के सुनील वैक्स म्यूजियम में बालासाहब ठाकरे के मोम के पुतले का अनावरण किया गया. उनका पुतला छत्रपती शिवाजी महाराज के पुतले के ठीक बगल में रखा गया.

यह पुतला सुनील कण्डलूर नामक रचनाकार ने बनाया है. इसका अनावरण युवासेना प्रमुख एवं स्वर्गीय बालासाहब के पोते आदित्य ठाकरे के हाथों किया गया. पुतले में बालासाहब ठाकरे एक हैं. बनाने वाले ने उनके बैठने की शैली, चश्मा, और चेहरे का भाव बिल्कुल बालासाहब के जैसा ही बनाया है. पुतले को देखकर ऐसे लगता है कि मानो बालासाहब ठाकरे स्वयं ही विराजमान हैं.

Advertisement

तीन महीनों के अथक प्रयास के बाद बनाया जा सका था. ठाकरे परिवार की तरफ से अनुमति नहीं मिलने के कारण पुतला लोगों के सामने नहीं लाया गया था, लेकिन रविवार को आदित्य ठाकरे एक कार्यक्रम के संदर्भ में लोनावला आये थे तभी उन्ही के हाथों इस मोम के पुतले का अनावरण कराया गया.

इस म्यूजियम में देश के विविध राजकीय व्यक्ति, खिलाड़ी, बॉलीवुड और के ऐसे 90 मोम के पुतले रखे हुए हैं. जल्द ही यहां भारतरत्न डॉ. बाबासाहब आंबेडकर, रामदास आठवले, वनमंत्री सुधीर मुनगंटीवार के पुतले भी लगाए जाएंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »