चिल्लर चोर! शराब की दुकान में घुसा, बोरी में भरे 4 लाख रुपये के सिक्के और हो गया फरार, VIDEO

नागपुर में अनोखी चोरी का मामला सामने आया है. यहां एक शराब की दुकान में एक चोर ने 4 लाख 87 हजार रुपए के कैश पर हाथ साफ कर दिया. सबसे आश्चर्य की बात यह है कि ₹4.87 में 3 लाख 75 हजार रुपए तो सिर्फ सिक्के ही थे.

Advertisement
शराब की दुकान में 4 लाख के सिक्के चोरी शराब की दुकान में 4 लाख के सिक्के चोरी

योगेश पांडे

  • नागपुर,
  • 18 जून 2025,
  • अपडेटेड 2:14 PM IST

महाराष्ट्र के नागपुर में  इन दिनों  शराब की दुकानें चोरों के निशाने पर हैं. पिछले दो सप्ताह में चोरों ने शराब की दुकानों में कई वारदातों को अंजाम दिया है. ताजा मामला 16 जून का है. यहां एक शराब की दुकान में एक चोर ने 4 लाख 87 हजार रुपए के कैश पर हाथ साफ कर दिया. सबसे आश्चर्य की बात यह है कि ₹4.87 में 3 लाख 75 हजार रुपए तो सिर्फ सिक्के ही थे.

Advertisement

सीसीटीवी कैमरे के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया है और उससे पूछताछ कर रही है. पुलिस ने राजा खान नामक आरोपी को हिरासत में लिया है. उससे चोरी का कुछ माल भी जप्त किया गया है.

सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि देर रात चोर ने शराब दुकान का शटर को बीच से ऊपर उठाकर दुकान के अंदर एंटर किया. यहां उसने दुकान मे रखे रुपए चोरी कर लिए, जिसमें 3.75 लाख के सिक्के ही थे. शराब की दुकान में 30 से 35 हजार चिल्लर पैसे लगते हैं, इसलिए दुकानदार ने 5-10 और ₹20 के सिक्कों के अलग-अलग पैकेट बनाकर काउंटर में रखे थे , फुटेज खंगाल ने पर रात 3:41 से 4:10 के बीच चोर भीतर जाता है ,चोरी करके बाहर निकलता दिखाई दिया, पुलिस ने फुटेज के आधार पर राजा खान की पहचान की है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »