पुणे: चोरों का बैडलक... जिलेटिन की छड़ लगाकर एटीएम तो उड़ा दिया लेकिन कैश बॉक्स नहीं टूटा, और फिर

महाराष्ट्र के पुणे जिले में चोरों ने एटीएम में ही विस्फोट कर दिया, लेकिन उसके बाद भी कैश बॉक्स नहीं टूटा और वो उसमें से रुपये नहीं निकाल सके.  

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

aajtak.in

  • पुणे,
  • 22 अप्रैल 2022,
  • अपडेटेड 12:55 PM IST
  • पुणे में रुपयों के लिए चोरों की तरकीब
  • एटीएम में विस्फोट, नहीं निकाल पाए पैसे

महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां चोरों ने एटीएम से रुपये निकालने के लिए ऐसी तरकीब निकाली कि उसे सुनकर आप दातों तले उंगलियां दबा लेंगे. यहां चोरों ने एटीएम में ही विस्फोट कर दिया, लेकिन उसके बाद भी कैश बॉक्स नहीं टूटा और वो उसमें से रुपये नहीं निकाल सके.  

पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवड़ शहर के चिखली इलाके में गुरुवार की सुबह दो चोरों ने एक एटीएम में जिलेटिन की छड़ों का इस्तेमाल करके विस्फोट कर दिया, लेकिन मशीन से कोई नकदी निकालने में विफल रहे और फिर भाग गए. पुलिस ने बताया कि संदिग्धों को पकड़ने के लिए टीमों का गठन किया गया है.

Advertisement

चिखली पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि दो अज्ञात चोरों ने जिलेटिन की छड़ों का उपयोग करके एक एटीएम केंद्र में विस्फोट किया. हालांकि कैश बॉक्स नहीं टूटा और चोर कोई पैसा नहीं ले सके और बाद में मौके से भाग गए. पुलिस ने बताया कि यह मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »