पति समेत 4 ने बार-बार किया रेप...,शादी का झांसा देकर बेची गई नाबालिग

महाराष्ट्र के ठाणे जिले से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग आदिवासी लड़की को शादी का झांसा देकर दूसरे जिले में बेचने का आरोप लगा है. गरीबी और पारिवारिक असुरक्षा का फायदा उठाकर उसे जाल में फंसाया गया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है और पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है.  

Advertisement
शादी का झांसा देकर बेची गई नाबालिग (Photo: representational image) शादी का झांसा देकर बेची गई नाबालिग (Photo: representational image)

aajtak.in

  • ठाणे,
  • 18 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:14 PM IST

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक नाबालिग आदिवासी लड़की के साथ कथित रूप से हुई गंभीर आपराधिक घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है. पुलिस ने इस मामले में लड़की के कथित पति समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि लड़की को शादी का झांसा देकर पहले अगवा किया गया और फिर उसे दूसरे जिले में ले जाकर बेच दिया गया.

Advertisement

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पीड़िता को ठाणे के भिवंडी इलाके से 26 फरवरी को एक दलाल और उसके साथियों ने अपने झांसे में लिया. लड़की को बेहतर जीवन और विवाह का सपना दिखाया गया, जबकि असल में उसे मराठवाड़ा क्षेत्र के बीड जिले के पाटोदा इलाके में एक व्यक्ति को सौंप दिया गया.
बताया जा रहा है कि 27 फरवरी को लड़की की जबरन शादी कराई गई. इसके बाद उसे एक खेत में बने शेड में रखा गया, जहां उसके साथ लगातार रेप किया गया. पुलिस के मुताबिक, 10 मार्च तक उसे वहां बंधक जैसी स्थिति में रखा गया.

मामले की जानकारी मिलने के बाद ठाणे ग्रामीण पुलिस ने कार्रवाई तेज की और जांच के आधार पर मुख्य आरोपी भाऊसाहेब तांबे समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया. इनमें कुछ आरोपी बीड और कुछ भिवंडी के रहने वाले बताए जा रहे हैं. पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और स्थानीय सूचनाओं के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई.

Advertisement

पद्घा थाने के निरीक्षक जितेंद्र ठाकुर ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कई गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. इनमें पोक्सो एक्ट, अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, बाल विवाह निषेध अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराएं शामिल हैं. पुलिस का कहना है कि यह मामला केवल एक घटना तक सीमित नहीं हो सकता, बल्कि इसके पीछे किसी संगठित गिरोह के सक्रिय होने की आशंका भी है. इस दिशा में भी जांच की जा रही है. फिलहाल पीड़िता को सुरक्षित स्थान पर रखा गया है और उसे आवश्यक कानूनी व चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई जा रही है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement