महाराष्ट्र: रत्नागिरी डैम हादसे में अब तक 13 शव बरामद, 10 अब भी लापता

महाराष्ट्र में लगतार हो रही बारिश से अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है. बारिश के कारण रत्नागिरी में स्थित तवरे डैम टूटने के कारण लोगों की मौत का आंकड़ बढ़ता जा रहा है.

Advertisement
रत्नागिरी डैम हादसे में मिला एक और शव (फोटो- गोपाल हारने) रत्नागिरी डैम हादसे में मिला एक और शव (फोटो- गोपाल हारने)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 03 जुलाई 2019,
  • अपडेटेड 10:52 PM IST

महाराष्ट्र में लगतार हो रही बारिश से अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है. बारिश के कारण रत्नागिरी में स्थित तवरे डैम टूटने के कारण लोगों की मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है. ताजा जानकारी के मुताबिक अब तक 13 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 10 की तलाशी अब भी जारी है.

डैम टूटने की वजह से इस डैम के नीचे बसे 7 गांवों में बाढ़ के हालात हैं. बहुत ज्यादा पानी आ जाने की वजह से कई लोग बह गए थे. अब इस हादसे में अभी तक 13 शव बरामद किए गए हैं, जबकि 10 लोग अभी भी लापता हैं. नेशलन डिजास्टर रेस्पांस फोर्स(NDRF) की टीम लगातार राहत कार्य चला रही है.

Advertisement

डैम के नजदीक बने 12 घर पूरी तरह से बह गए. लगातार बारिश की वजह से डैम का जलस्तर बढ़ गया था. बता दें कि महाराष्ट्र में रविवार से लगातार बारिश हो रही है. रिपोर्ट के मुताबिक डैम से पानी निकलने की वजह से डैम के पास बने 12 घर पूरी तरह से बह गए. इन्हीं घरों में रहने वाले लोगों के गायब होने का अंदेशा है.

राहत एजेंसियों का कहना है कि डैम के पानी में बहे लोगों के निचले इलाकों में मिलने की आशंका है. लेकिन उन्हें हुए नुकसान के बारे में अभी अनुमान नहीं लगाया जा सकता है. जिला प्रशासन, पुलिस और कुछ स्वयंसेवी संस्थाओं ने राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया है.

मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई इलाके रविवार से भारी बारिश की चपेट में हैं. महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से जारी मूसलाधार बारिश से अब तक 38 लोगों की मौत हो चुकी है और 75 लोग घायल हो गए हैं. इनमें मुंबई, ठाणे और पुणे में दीवार गिरने से मरने वालों की संख्या भी शामिल है. प्रदेश सरकार ने एहतियातन मंगलवार को मुंबई में छुट्टी की घोषणा कर दी थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »