महाराष्ट्र: 7 वर्षीय बच्ची से रेप, आरोपी गिरफ्तार... जांच में जुटी पुलिस

ठाणे में एक 7 वर्षीय बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है. जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. मामले में आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है.

Advertisement
ठाणे में 7 वर्षीय मासूम बच्ची से मजदूर ने किया रेप. (Photo: Representational ) ठाणे में 7 वर्षीय मासूम बच्ची से मजदूर ने किया रेप. (Photo: Representational )

aajtak.in

  • ठाणे,
  • 07 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:48 AM IST

ठाणे में एक बेहद संवेदनशील और शर्मनाक घटना सामने आई है. जहां एक कंस्ट्रक्शन साइट पर 7 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है. पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मजदूर को घटना के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.

Advertisement

पुलिस के अनुसार यह घटना सोमवार शाम नौपाड़ा इलाका में स्थित एक निर्माण स्थल पर हुई. आरोपी की पहचान 45 वर्षीय मजदूर के रूप में हुई है, जो उसी साइट पर काम करता था. बच्ची के माता-पिता भी उसी कंस्ट्रक्शन साइट पर मजदूरी करते हैं. जिससे आरोपी और पीड़ित परिवार एक-दूसरे को पहले से जानते थे.

यह भी पढ़ें: पालनाडु में निर्भया कांड जैसी हैवानियत, रेप के बाद प्राइवेट पार्ट में डाली रॉडरेप 

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी मजदूर बच्ची को बहाने से एक तरफ ले गया, जहां उसने उसके साथ यौन उत्पीड़न किया. घटना के बाद डरी-सहमी बच्ची ने अपने माता-पिता को पूरी बात बताई. बच्ची की आपबीती सुनते ही परिजन तुरंत पुलिस के पास पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई.

पुलिस ने शुरू की जांच

शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1) (दुष्कर्म) और 65(2) (12 वर्ष से कम आयु की बच्ची से दुष्कर्म) के साथ-साथ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है.

Advertisement

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बच्ची को चिकित्सकीय जांच के लिए भेजा गया है और उसकी काउंसलिंग की भी व्यवस्था की जा रही है. साथ ही आरोपी से पूछताछ जारी है, ताकि मामले के सभी पहलुओं की गहराई से जांच की जा सके.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement