पालनाडु में निर्भया कांड जैसी हैवानियत, रेप के बाद प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड

आंध्र प्रदेश के पालनाडु जिले के माचेरला में 35 वर्षीय महिला के साथ हुई क्रूर घटना ने देश को निर्भया कांड की याद दिला दी. अज्ञात आरोपी ने महिला को गंभीर रूप से घायल कर दिया. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी है और आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की हैं.

Advertisement
महिला के साथ हुई हैवानियत. (Photo: Representational) महिला के साथ हुई हैवानियत. (Photo: Representational)

अपूर्वा जयचंद्रन

  • पालनाडु,
  • 03 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 8:31 PM IST

आंध्र प्रदेश के पालनाडु जिले के माचेरला कस्बे में एक 35 वर्षीय महिला के साथ हुई दरिंदगी ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. इस घटना को लेकर लोगों के बीच गहरा गुस्से का माहौल है और कई लोग इसे देश के चर्चित निर्भया कांड जैसी गंभीर घटना के रूप में देख रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह घटना गुरुवार शाम महिला के घर पर हुई. एक अज्ञात शख्स ने महिला के साथ दुष्कर्म किया और उसके प्राइवेट पार्ट में लोहे की रॉड से वार कर  उसे  गंभीर रूप से घायल कर दिया. 

Advertisement

घटना के बाद पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच को प्राथमिकता दी गई. पुलिस ने तुरंत क्लूज टीम को मौके पर भेजा, जहां से अहम साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. टीम द्वारा फिंगरप्रिंट और अन्य फॉरेंसिक साक्ष्य इकट्ठा किए जा रहे हैं ताकि आरोपी तक जल्द पहुंचा जा सके.

35 साल की महिला से दुष्कर्म 

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी को माचेरला में तैनात किया गया है, जो खुद जांच की निगरानी कर रहे हैं. पुलिस का कहना है कि इस केस को सबसे उच्च प्राथमिकता दी गई है. आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है. इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है और संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है.

पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपी महिला का परिचित था या कोई बाहरी शख्स. हर एंगल से जांच की जा रही है ताकि सच्चाई सामने आ सके. इस घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में डर और गुस्सा दोनों है. लोग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहे हैं. प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और सहयोग करने की अपील की है.

Advertisement

पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी. अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. यह घटना एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है. 

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

निर्भया कांड के बाद देश में कई कानून सख्त किए गए थे, लेकिन इस तरह की घटनाएं यह दिखाती हैं कि अभी भी सतर्कता और कड़ी कार्रवाई की जरूरत है. फिलहाल पुलिस सभी साक्ष्यों को जुटाकर जांच को आगे बढ़ा रही है और आरोपी की तलाश जारी है. अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा और दोषी को कानून के तहत सजा दिलाई जाएगी.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement