अजित पवार की जयंती पर भावुक हुईं सुनेत्रा पवार, कहा- ‘दादा, आज भी यकीन नहीं होता कि आप हमारे बीच नहीं हैं’

महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने उनके जयंती पर एक भावुक पोस्ट शेयर की है. अजित पवार का निधन 28 जनवरी को बारामती एयरपोर्ट के पास विमान हादसे में हुआ था. घने कोहरे और कम दृश्यता के कारण उनका चार्टर्ड विमान क्रैश हो गया था, जिसमें सवार सभी 5 लोगों की मौत हो गई थी.

Advertisement
सुनेत्रा पवार ने अजित पवार को किया याद (Photo: X/@ SunetraA_Pawar) सुनेत्रा पवार ने अजित पवार को किया याद (Photo: X/@ SunetraA_Pawar)

ओमकार

  • मुंबई, महाराष्ट्र,
  • 22 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 1:43 PM IST

महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री और दिग्गज नेता अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने उनके जयंती के मौके पर एक भावुक पोस्ट शेयर की है. इस पोस्ट में उन्होंने अपने पति को याद करते हुए अपनी भावनाएं जाहिर की हैं. अजित पवार का निधन इसी साल 28 जनवरी को एक विमान हादसे में हो गया था. वह मुंबई से बारामती जा रहे थे, तभी बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान घने कोहरे और कम दृश्यता के कारण उनका चार्टर्ड विमान क्रैश हो गया था. इस हादसे में विमान में सवार सभी 5 लोगों की मौत हो गई थी.

Advertisement

सुनेत्रा पवार ने अपनी पोस्ट में लिखा कि पहले वह अजित पवार का जन्मदिन बड़े उत्साह और खुशी के साथ मनाती थीं. घर में खुशियों का माहौल रहता था और चारों तरफ से बधाइयां आती थीं. लेकिन अब उसी दिन को उनकी जयंती के रूप में मनाना उनके लिए बेहद मुश्किल है. उन्होंने कहा कि यह सच्चाई स्वीकार करना आज भी उनके लिए आसान नहीं है.

सुनेत्रा पवार ने आगे लिखा कि अजित पवार हर मुश्किल घड़ी में उनकी सबसे बड़ी ताकत रहे. उनका साथ, उनका भरोसा और हर कदम पर मिला उनका सहयोग अचानक छिन जाने से सब कुछ खाली सा महसूस होता है. उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि जीवन इतनी जल्दी उनका सबसे बड़ा सहारा छीन लेगा. इस दिन को याद करते हुए उनका दिल भर आता है और आंसू रुकने का नाम नहीं लेते.

Advertisement

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी से मिले शरद पवार-सुप्रिया सुले, कल ही दिखे थे CJP के मंच पर

अपनी पोस्ट के अंत में सुनेत्रा पवार ने कहा कि भले ही अजित पवार आज उनके बीच नहीं हैं, लेकिन उनके विचार, उनकी यादें और लोगों के प्रति उनका सेवाभाव हमेशा जिंदा रहेगा. उन्होंने अजित पवार को अपना जीवनसाथी बताते हुए उन्हें भावभीनी और श्रद्धांजलि दी. गौरतलब है कि यह हादसा महाराष्ट्र के लिए बड़ा झटका था. अजित पवार लंबे समय से राज्य की राजनीति में सक्रिय रहे थे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »