'उन्हें ट्रंप और नेतन्याहू से बात करनी चाहिए', महाराष्ट्र के मंत्री का संजय राउत पर तंज

ईरान की जंग को लेकर महाराष्ट्र की राजनीति में अचानक गर्मी बढ़ गई है. शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने केंद्र की विदेश नीति पर सवाल उठाए, तो मंत्री संजय शिरसाट ने उन्हें सीधे ट्रंप और नेतन्याहू का नाम लेकर घेर लिया. क्या है यह पूरा मामला? यहां जानें...

Advertisement
ईरान युद्ध पर महाराष्ट्र में सियासी संग्राम (फाइल फोटो: संजय राउत) ईरान युद्ध पर महाराष्ट्र में सियासी संग्राम (फाइल फोटो: संजय राउत)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:14 PM IST

मिडिल ईस्ट में जारी ईरान की जंग को लेकर अब महाराष्ट्र की राजनीति में भी जुबानी जंग छिड़ गई है. महाराष्ट्र के मंत्री और शिवसेना नेता संजय शिरसाट ने राज्यसभा सांसद संजय राउत पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर ज्ञान देने के बजाय सीधे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात कर लेनी चाहिए.

Advertisement

विदेशी मामलों से दूर रहें संजय राउत- शिरसाट

दरअसल, हाल ही में संजय राउत ने केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल उठाए थे और जमकर निशाना साधा था. उन्होंने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या को इजरायल और अमेरिका की दबंगई करार दिया था.

यह भी पढ़ें: इजरायल-ईरान युद्ध की वजह से विदेश में फंसे बड़े कारोबारी के बेटे-बहू, मदद की लगाई गुहार

इस पर पलटवार करते हुए संजय शिरसाट ने कहा, "हमारे प्रधानमंत्री बहुत मजबूत हैं. संजय राउत को अंतरराष्ट्रीय मामलों से दूर रहना चाहिए. अगर उन्हें ज्यादा फिक्र है, तो वे सीधे ट्रंप और नेतन्याहू को ही फोन लगा लें." इतना ही नहीं मंत्री शिरसाट ने आरोप लगाया कि राउत का काम अब सिर्फ पीएम मोदी को बदनाम करना रह गया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »