राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राष्ट्रवादी शरदचंद्र पवार) की नेता सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले ने शनिवार को नागपुर के उद्योगपति सरंग लाखानी के साथ विवाह सूत्र में बंध गए. इस हाई-प्रोफाइल शादी में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों समेत देश की सर्वोच्च राजनीतिक हस्तियों ने शिरकत की.
शादी में देश के कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने हिस्सा लिया, जिनमें तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान प्रमुख रूप से शामिल थे. महाराष्ट्र के स्थानीय नेताओं ने इस कूटनीतिक और पारिवारिक समागम की शानदार झलकियां सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं.
विवाह से ठीक एक रात पहले आयोजित हुए शानदार संगीत (संगेत) समारोह में बॉलीवुड के सुपरस्टार शाह रुख खान ने शिरकत की थी, जहां उनके डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं. इस संगीत कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी खास तौर पर शामिल हुए थे.
पवार परिवार की लाडली रेवती सुले ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन (लोक प्रशासन) में मास्टर डिग्री हासिल की है. वहीं उनके पति सारंग लखानी नागपुर के बड़े बिजनेस ग्रुप 'विश्वरज' के कार्यकारी निदेशक हैं. सारंग के पिता अरुण लखानी विश्वरज ग्रुप के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक हैं और हाल ही में महाराष्ट्र विधान परिषद के लिए निर्विरोध चुने गए हैं.
बता दें कि सारंग के पिता अरुण लखानी विश्वराज ग्रुप के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं, हाल ही में महाराष्ट्र विधान परिषद के लिए निर्विरोध चुने गए थे. सारंग विश्वराज ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं.
अमित त्यागी