राहुल गांधी को महाराष्ट्र की कोर्ट में होना होगा पेश, मानहानि केस में पेशी कल

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को 21 फरवरी के दिन महाराष्ट्र की भिवंडी कोर्ट में पेश होना होगा. यह पेशी 2014 के चुनाव प्रचार से जुड़े मानहानि केस में है.

Advertisement
राहुल गांधी को पेश करना होगा नया जमानतदार (Photo: PTI) राहुल गांधी को पेश करना होगा नया जमानतदार (Photo: PTI)

विद्या

  • मुंबई,
  • 20 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 1:06 PM IST

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की मुश्किलें कम होती नहीं नजर आ रही हैं. राहुल गांधी शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर पहुंचे और जिले की एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश हुए. यूपी के सुल्तानपुर जिले की एमपी-एमएलए कोर्ट में पेशी के एक दिन बाद शनिवार को उन्हें महाराष्ट्र के ठाणे जिले की भिवंडी कोर्ट में पेश होना होगा.

Advertisement

भिवंडी कोर्ट में राहुल गांधी की यह पेशी साल 2014 के लोकसभा चुनाव में प्रचार के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर की गई एक टिप्पणी से संबंधित मामले में है. जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी 2014 के इस मामले में जमानत पर चल रहे हैं. अब समस्या यह आ गई कि जिस व्यक्ति ने राहुल गांधी की जमानत ली थी, उस जमानतदार का ही निधन हो गया है.

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी समेत 25 सांसदों को गोली मारने की धमकी देने वाला युवक हिरासत में, कोटा पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन

जमानतदार के निधन के बाद राहुल गांधी के लिए नया जमानतदार खड़ा कर फिर से जमानत लेने की नौबत आन पड़ी. राहुल गांधी को शनिवार के दिन भिवंडी कोर्ट में पेश होकर नया जमानतदार भी पेश करना होगा. यह मामला राहुल गांधी के एक भाषण से जुड़ा है, जो उन्होंने साल 2014 के लोकसभा चुनाव के समय दिया था.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'मुझ पर लगे आरोप राजनीतिक...', सुल्तानपुर कोर्ट में पेशी के बाद बोले राहुल गांधी

राहुल गांधी ने अपने भाषण में महात्मा गांधी की हत्या का आरोप संघ पर लगाया था. इसी को लेकर संघ से जुड़े राजेश कुंटे ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था. इस मामले में भिवंडी कोर्ट ने राहुल गांधी को जमानत दे दी थी. राहुल गांधी की जमानत लेने वाले व्यक्ति का हाल ही में निधन हो गया, जिसकी वजह से उन्हें अब नया जमानतदार खड़ा करना पड़ेगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »