कैफे में पुलिसकर्मी की कथित गुंडागर्दी का CCTV वायरल, डंडे से फैलाई दहशत, पुणे में PSI संदीप कदम निलंबित

पुणे पुलिस ने डेक्कन पुलिस स्टेशन में तैनात PSI संदीप कदम को निलंबित कर दिया है. उन पर जिप्सिया कैफे में कर्मचारियों और ग्राहकों के साथ कथित अभद्र व्यवहार और हंगामा करने का आरोप है. घटना का CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कार्रवाई की गई. प्रारंभिक जांच में अनुचित व्यवहार की पुष्टि हुई है और जांच जारी है.

Advertisement
कैफे में घुसकर हंगामा. (Photo: Screengrab) कैफे में घुसकर हंगामा. (Photo: Screengrab)

अभिजीत करंडे

  • पुणे ,
  • 01 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 9:18 PM IST

पुणे पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए डेक्कन पुलिस स्टेशन में तैनात पुलिस उपनिरीक्षक संदीप कदम को निलंबित कर दिया है. यह कार्रवाई एक वायरल वीडियो सामने आने के बाद की गई है. मामला पुणे के डेक्कन इलाके में मौजूद जिप्सिया कैफे का है. आरोप है कि PSI संदीप कदम ड्यूटी के दौरान कैफे में पहुंचे और वहां उन्होंने कर्मचारियों और ग्राहकों के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किया और हंगामा किया.

Advertisement

वायरल वीडियो के बाद पुलिस का एक्शन

इस घटना का CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद मामला तेजी से तूल पकड़ने लगा. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग ने तुरंत संज्ञान लिया. पुलिस विभाग की प्राथमिक जांच में PSI संदीप कदम के अनुचित व्यवहार की पुष्टि हुई है. इसके बाद उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई.

 

वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि उपनिरीक्षक संदीप कदम हाथ में डंडा लेकर कैफे में घुसते हैं और काउंटर पर रखे खाने पीने के सामान पर जोर से डंडा मारते हैं. जिससे सब कुछ गिर और बिखर जाता है. कैफे में मौजूद लड़के लड़कियां डर जाते हैं और पुलिसकर्मी उन्हें तुंरत बाहर निकलने का आदेश देता है.  

अपर पुलिस आयुक्त ने दिए निलंबन आदेश

अपर पुलिस आयुक्त राजेश बनसोडे ने मामले की गंभीरता को देखते हुए निलंबन के आदेश जारी किए. आदेश जारी होने के बाद पुलिस विभाग में हलचल देखी गई. फिलहाल इस मामले में विभागीय जांच जारी है. पुलिस प्रशासन ने कहा है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »