पुणे-मुंबई मिसिंग लिंक से हटाया गया मलबा, दो लेन में ट्रैफिक बहाल

पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे के मिसिंग लिंक से आवागमन ठप हो गया था. 6 जून को तड़के हुए भूस्खलन के कारण इस मार्ग को यातायात के लिए बंद कर दिया गया था.

Advertisement
भूस्खलन से टनल के मेन गेट को हुआ है भारी नुकसान (Photo: ITG) भूस्खलन से टनल के मेन गेट को हुआ है भारी नुकसान (Photo: ITG)

श्रीकृष्ण पांचाल

  • पुणे,
  • 07 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 1:15 AM IST

महाराष्ट्र के पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर इंजीनियरिंग का बेजोड़ नमूना बताकर दो महीने पहले ही जिस मिसिंग लिंक प्रोजेक्ट का लोकार्पण किया गया था, पहली बारिश में ही इसकी कलई खुल गई. सोमवार को भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन से 60-60 टन की चट्टानें टनल के मुख्य द्वार पर गिर पड़ीं. ट्रैफिक पुराने हाईवे की ओर डाइवर्ट करना पड़ा और इस रास्ते से आवाजाही ठप हो गई. अब मिसिंग लिंक को लेकर राहत भरी खबर आई है.

Advertisement

पुणे-मुंबई मिसिंग लिंक के दो लेन से अब आवागमन शुरू हो गया है. सोमवार तड़के से देर रात तक कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार इस रास्ते से यातायात चालू हो गया है. अब पुणे से मुंबई जाने वाले वाहन एक बार फिर मिसिंग लिंक से होकर गुजर रहे हैं. दरअसल, 6 जून को तड़के करीब तीन बजे लगातार हो रही बारिश के कारण मिसिंग लिंक के अंतिम हिस्से में अचानक पहाड़ी से भारी मात्रा में मिट्टी और पत्थर सड़क पर आ गिरे.

एक्सप्रेसवे कंट्रोल रूम ने भूस्खलन की सूचना मिलते ही यातायात रोक दिया. एहतियातन पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे के मिसिंग लिंक को रंत बंद कर दिया गया. गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और ना ही कोई वाहन इसकी चपेट में आया. मिसिंग लिंक को आम वाहनों के लिए बंद करने के बाद पुलिस और संबंधित एजेंसियों ने युद्धस्तर पर मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया.

Advertisement

यह भी पढ़ें: मुंबई-पुणे मिसिंग लिंक पर भारी भूस्खलन, 60-60 टन की चट्टानों ने मचाई तबाही

मिसिंग लिंक बंद किए जाने के बाद वाहनों को पुणे-मुंबई हाईवे की ओर डाइवर्ट कर दिया गया. इससे हाइवे पर भी लंबा जाम लग गया. बड़ी संख्या में गाड़ियां कई किलोमीटर लंबे जाम में फंसी रहीं और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. घंटों मशक्कत के बाद हाईवे पुलिस और बचाव दल ने सड़क से मलबा पूरी तरह हटाया और इसके बाद मिसिंग लिंक की दो लेन फिर से यातायात के लिए खोल दी गईं.

यह भी पढ़ें: मुंबई तीन तरफ से ब्लॉक, बारिश लाई नई आफत... हाईवे-रेलवे सब ठप, हजारों यात्री फंसे

फिलहाल, पुणे से मुंबई की ओर जाने वाला ट्रैफिक सामान्य रूप से चल रहा है. हालांकि, लगातार बारिश को देखते हुए प्रशासन ने वाहन चालकों से सावधानी बरतने और मौसम, ट्रैफिक अपडेट देखकर ही यात्रा करने की अपील की है. गौरतलब है कि मूसलाधार बारिश के कारण मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »