पुणे: प्रशासन को जगाने के लिए सड़क पर गड्ढे का मनाया गया 'बर्थडे'

दरअसल, पुणे के पास एक मुख्य सड़क पर बड़ा गड्ढा बीते कई साल से लोगों के लिए जी का जंजाल बना हुआ है. पुणे-मुंबई हाईवे के साथ देहु रोड पर इस गड्ढे को ठीक कराने के लिए लोगों ने कैंटोन्मैंट बोर्ड के अधिकारियों से कई बार गुहार लगाई, लेकिन कोई सुध नहीं ली गई.

Advertisement
सड़क पर लिखा हैप्पी बर्थडे सड़क पर लिखा हैप्पी बर्थडे

स्‍वपनल सोनल

  • देहु (पुणे),
  • 01 सितंबर 2016,
  • अपडेटेड 9:33 PM IST

सड़कों पर गड्ढे की समस्या से सिर्फ राजधानी दिल्ली ही नहीं देश के तमाम शहर पीड़ि‍त हैं. बरसात के दिनों में जलभराव की वजह से ये गड्ढे जानलेवा हो जाते हैं. लेकिन जिन अधिकारियों के जिम्मे सड़कों को दुरुस्त करने की जिम्मेदारी होती है, वो कानों में तेल डालकर सोए रहते हैं. ऐसे ही अधिकारियों को जगाने के लिए पुणे के लोगों ने गड्ढे का 'हैप्पी बर्थडे' मनाया.

Advertisement

दरअसल, पुणे के पास एक मुख्य सड़क पर बड़ा गड्ढा बीते कई साल से लोगों के लिए जी का जंजाल बना हुआ है. पुणे-मुंबई हाईवे के साथ देहु रोड पर इस गड्ढे को ठीक कराने के लिए लोगों ने कैंटोन्मैंट बोर्ड के अधिकारियों से कई बार गुहार लगाई, लेकिन कोई सुध नहीं ली गई. अधिकारी रटा-रटाया जवाब देते रहे कि जब सड़क की मरम्मत के लिए ठेका दिया जाएगा, तो ठेकेदार को इस गड्ढे को भरने के लिए कह दिया जाएगा.

कई लोगों और लग चुकी है चोट
अधिकारियों का ये रवैया इस हकीकत के बावजूद रहा कि इस गड्ढे की वजह से बुजुर्गों और बच्चों समेत कई लोग घायल हो चुके हैं. आखिर में तंग आकर स्थानीय लोगों ने कुंभकुर्णी नींद सो रहे कैंटोन्मेंट बोर्ड प्रशासन को जगाने के लिए गड्ढे का बर्थडे मनाने का फैसला किया. इसके लिए आसपास रहने वाले लोगों को न्योता दिया गया.

Advertisement

बनाई गई रंगोली, फुलाए गुब्बारे
गड्ढे के पास बाकायदा रंगोली सजाई गई. यहीं नहीं रंगबिरंगे गुब्बारे लगाकर पूरे जश्न का माहौल दिया गया. फिर बड़ा सा केक काटा गया और पहला टुकड़ा गड्ढे में डाला गया. मौजूद सभी लोगों ने 'हैप्पी बर्थडे' गीत भी गाया. लोगों ने उम्मीद जताई कि शायद अब गड्ढे का बर्थडे मनाने से अधिकारी जाग जाए और इस गड्ढे से उन्हें निजात मिल जाए.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »