पुणे में जहरीली शराब ने ली 18 जानें; पीड़ित परिवारों को ₹6 लाख मुआवजा, मिलेगी सरकारी नौकरी

Pune Liquor Tragedy: महाराष्ट्र के पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ इलाके से एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां जहरीली शराब पीने से अब तक 18 लोगों की दर्दनाक मौत हो चुकी है. इस भीषण त्रासदी ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है.

Advertisement
जहरीली शराब कांड के बाद कई अफसर सस्पेंड. (Photo: Representational) जहरीली शराब कांड के बाद कई अफसर सस्पेंड. (Photo: Representational)

श्रीकृष्ण पांचाल

  • पुणे ,
  • 30 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:58 PM IST

पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ में जहरीली शराब कांड ने पूरे महाराष्ट्र को झकझोर कर रख दिया है. इस दर्दनाक हादसे में अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है. घटना के बाद महाराष्ट्र सरकार ने मृतकों के परिजनों के लिए आर्थिक सहायता का ऐलान किया है. वहीं आज मंत्री गिरीश महाजन ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया.

Advertisement

पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ में जहरीली शराब पीने से 18 लोगों की मौत के बाद महाराष्ट्र सरकार हरकत में आ गई है. मंत्री गिरीश महाजन ने जानकारी दी कि राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी. इसके अलावा पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका की ओर से प्रत्येक परिवार को 1 लाख रुपये की अतिरिक्त मदद भी प्रदान की जाएगी.

मंत्री गिरीश महाजन ने आज पिंपरी- चिंचवड़ पहुंचकर मृतकों के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया. उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों के एक सदस्य को यहाँ के MLA के माध्यम से महानगरपालिका में नौकरी देने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी, ताकि परिवारों को भविष्य में आर्थिक सहारा मिल सके.

इस मामले की जांच फिलहाल सीआईडी को सौंप दी गई है. वहीं इस गंभीर लापरवाही के चलते पुणे, पिंपरी-चिंचवड़ और एक्साइज विभाग के कई अधिकारियों और कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है.

Advertisement

गिरीश महाजन ने साफ कहा कि इस पूरे मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा.

जहरीली शराब कांड की इस त्रासदी ने पूरे महाराष्ट्र को गमगीन कर दिया है और मृतकों के परिवारों के प्रति हर तरफ संवेदना व्यक्त की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »