सिया के चेहरे पर कई चेहरे...केतन संग रोमांटिक वीडियो और चेतन संग मर्डर का प्लान!

पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मौत मामले में सामने आए वीडियो और जांच के दावों ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. सोशल मीडिया पर वायरल क्लिप्स में केतन और सिया एक खुशहाल जोड़े की तरह नजर आते हैं, जबकि पुलिस जांच में सामने आए तथ्यों ने रिश्तों, भरोसे और कथित साजिश को लेकर नई बहस छेड़ दी है. मामले की जांच लगातार जारी है.

Advertisement
केतन संग रोमांस और चेतन संग मर्डर का प्लान बना रही थी सिया (Photo: itg) केतन संग रोमांस और चेतन संग मर्डर का प्लान बना रही थी सिया (Photo: itg)

aajtak.in

  • पुणे,
  • 25 जून 2026,
  • अपडेटेड 9:26 AM IST

पुणे के लोहगढ़ किले में 26 साल के केतन विशाल अग्रवाल की मौत के मामले में रोजाना नए खुलासे हो रहे हैं. जिस लड़के से सिया की जल्द शादी होने वाली थी वह उसकी ही हत्यारी बन गई. इससे लगता है कि जैसे सिया के दिल में केतन के लिए नफरत होगी. लेकिन सिया और केतन के सगाई से लेकर उसके जन्मदिन तक के दोनों के वीडियो देखकर तो वे मोहब्बत में डूबे प्रेमी जोड़े की तरह दिखते हैं. 

Advertisement

सिया के एक चेहरे पर कई चेहरे

इस सब इतर जब सिया का खूनी सच सामने आया है तो अहसास होता है कि सिया ने एक चेहरे पर कई चेहरे लगा रखे थे. यानी एक ओर वो केतन के छोटे बड़े सरप्राइज और प्रिंसेज ट्रीटमेंट पर ऐसे रिएक्ट कर रही थी जैसे वह इस रिश्ते में रहकर खुशी से दिवानी है, वहीं दूसरी ओर उसका एक प्रेमी थी चेतन जिसके साथ के लिए वह केतन के मर्डर का पूरा प्लान बना रही थी.

वीडियो में केतन के साथ की खुशी

मामले की जांच और विभिन्न पहलुओं पर चल रही पड़ताल के बीच सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं. इन वीडियो में केतन और सिया के रिश्ते की झलक दिखाई देती है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि केतन अपनी मंगेतर से कितना लगाव रखता था. एक वीडियो में केतन सिया के जन्मदिन से पहले उसके लिए खास सरप्राइज का आयोजन करता नजर आता है. वह लग्जरी कार में उसे लेने पहुंचता है, फूलों का गुलदस्ता भेंट करता है और फिर कार का सनरूफ खोलता है, जहां गुलाब के फूलों से सजी  सजावट दिखाई देती है. यह देखकर सिया भी भावुक होकर उसे गले लगाती नजर आती है.

Advertisement

मोहब्बत में खोए दिखते थे सिया और केतन

इसके बाद दोनों एक डेट पर जाते हैं, जहां लाइव म्यूजिक के बीच साथ में डांस करते दिखाई देते हैं. वीडियो में दोनों के बीच गहरा अपनापन और खुशियां साफ दिखाई देती हैं. केतन अपने रिश्ते को खास बनाने के लिए लगातार प्रयास करता नजर आता है और सिया की खुशी के लिए कई तरह की तैयारियां करता दिखता है.

अगले महीने महल में होनी थी शादी

बताया जा रहा है कि केतन 19 जून को पड़ने वाले सिया के जन्मदिन को यादगार बनाना चाहता था. इसीलिए वह उसे अपने दोस्तों के साथ लोहागढ़ किले की सैर पर ले गया था. परिवार और परिचितों के अनुसार, उसने इस ट्रिप को खास बनाने के लिए पहले से कई योजनाएं तैयार कर रखी थीं. हालांकि, इसी ट्रिप दौरान हुई घटना ने पूरे मामले को चर्चा का विषय बना दिया है और पुलिस अब इसकी विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है.

गौरतलब है कि सिया और केतन की शादी अगले महीने जयपुर में होने वाली थी. दोनों परिवार इस आयोजन को लेकर उत्साहित थे और तैयारियां भी अंतिम चरण में पहुंच चुकी थीं. परिजनों के अनुसार, शादी समारोह के लिए जयपुर के एक भव्य पैलेस की बुकिंग की गई थी. मेहमानों की सुविधा के लिए दो चार्टर्ड विमानों की व्यवस्था भी की गई थी. लेकिन शादी की खुशियों के बीच हुई इस दुखद घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया. जिस घर में कुछ समय पहले तक विवाह की तैयारियों और उत्सव का माहौल था, वहां अब शोक और खामोशी है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »