पुणे मर्डर: सिया के भाई साहिल को एडवोकेट आशुतोष ने भेजा 10 करोड़ का कानूनी नोटिस

पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में अब कानूनी प्रतिनिधित्व को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है. अदालत में आरोपी सिया गोयल ने अपने वकील को लेकर अलग दावा किया, जबकि उसके भाई साहिल गोयल के बयान के बाद अधिवक्ता आशुतोष श्रीवास्तव ने 10 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेज दिया है.

Advertisement
सिया के भाई साहिल को एडवोकेट आशुतोष ने भेजा 10 करोड़ का कानूनी नोटिस  (Photo: itg) सिया के भाई साहिल को एडवोकेट आशुतोष ने भेजा 10 करोड़ का कानूनी नोटिस (Photo: itg)

श्रीकृष्ण पांचाल

  • पुणे,
  • 30 जून 2026,
  • अपडेटेड 9:40 AM IST

पुणे के के कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी को अदालत ने दूसरी बार 3 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेजा है. इसी सुनवाई के दौरान वडगांव मावल कोर्ट में इस बात को लेकर चर्चा शुरू हो गई कि आखिर सिया गोयल का वकील कौन है. सुनवाई के दौरान सिया गोयल ने अदालत में कहा कि,'मेरे वकील आशुतोष श्रीवास्तव नहीं, बल्कि विपुल दुशिंग हैं.'

Advertisement

वकील आशुतोष पर साहिल ने लगाए था आरोप

वहीं, एक दिन पहले ही साहिल ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि मेरा वकील को लेकर कुछ इश्यू है. मेरे वकील आशुतोष श्रीवास्तव नहीं हैं. मैंने उनको हायर नहीं किया है. उन्होंने मुझसे कभी भी इस मामले में बात नहीं की. मैंने इस बारे में जब उन्हें बताया तो उन्होंने मुझे जान से मारने की धमकी दी. हमने दूसरे वकील को हायर किया है. उन्होंने सिया से लॉकअप में सिग्नेचर लिया है. बिपुल दुशिंग हमारे वकील हैं, इसको लेकर हमने कोर्ट में हलफनामा भी डाला है.

साहिल को 10 करोड़ के हर्जाने का कानूनी नोटिस

इसके बाद एडवोकेट आशुतोष श्रीवास्तव ने साहिल गोयल को 10 करोड़ रुपये के हर्जाने का कानूनी नोटिस भेजा है. नोटिस में आरोप लगाया गया है कि साहिल गोयल ने उनके खिलाफ झूठे, बेबुनियाद, मानहानिकारक और भ्रामक आरोप लगाए, जिससे उनकी पेशेवर प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा. नोटिस में इन आरोपों को तत्काल वापस लेने, सार्वजनिक रूप से माफी मांगने और भविष्य में इस तरह के आरोप दोबारा न लगाने का लिखित आश्वासन देने की भी मांग की गई है.

Advertisement

हालांकि, नोटिस में लगाए गए ये आरोप एडवोकेट आशुतोष श्रीवास्तव के दावे हैं.साहिल गोयल की ओर से फिलहाल इस नोटिस पर कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. अब इस कानूनी नोटिस पर साहिल गोयल क्या जवाब देते हैं, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं.

क्या बोले एडवोकेट आशुतोष श्रीवास्तव?

एडवोकेट आशुतोष श्रीवास्तव ने कहा- 'हमारी टीम सिया गोयल के पास गई थी. उन्हें हमारी कानूनी मदद की जरूरत थी, इसलिए उन्होंने हमारे नाम पर वकालतनामा पर हस्ताक्षर किए. सिया गोयल बालिग हैं और अपने फैसले खुद लेने में सक्षम हैं. साहिल गोयल का यह बयान गलत है, क्योंकि हमने उनसे नहीं बल्कि सीधे सिया गोयल से बात की है. उन्होंने हमसे बातचीत की और मुंबई हाई कोर्ट तक हमारे पक्ष में वकालतनामा दिया है. उस वकालतनामे पर उनके हस्ताक्षर मौजूद हैं.'
 

---- समाप्त ----

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »