पुणे में BJP वर्कर की गोली मारकर हत्या, 16 राउंड फायर किए, पिछले साल हुआ था भाई का मर्डर

पुणे के देहूरोड में भाजपा कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या से सनसनी फैल गई है. हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर वारदात को अंजाम दिया. पुराने विवाद और पारिवारिक रंजिश के एंगल से पुलिस जांच कर रही है. सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है.

Advertisement
पुणे में BJP वर्कर की गोली मारकर हत्या (Photo: itg) पुणे में BJP वर्कर की गोली मारकर हत्या (Photo: itg)

श्रीकृष्ण पांचाल

  • पुणे ,
  • 29 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:21 AM IST

महाराष्ट्र में पुणे के देहूरोड इलाके में बुधवार रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां भाजपा के कार्यकर्ता रमेश रेड्डी की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी. इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस ने जांच तेज कर दी है.

जानकारी के मुताबिक, रात करीब 9 बजे रमेश रेड्डी सवाना चौक पर मौजूद थे. उसी दौरान घात लगाए बैठे हमलावरों ने अचानक उन पर फायरिंग शुरू कर दी. हमलावरों ने करीब 16 राउंड फायर किए, जिनमें से एक गोली उनके सिर में लगी. गंभीर हालत में उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

Advertisement

घटना के बाद देहूरोड क्षेत्र में हड़कंप मच गया. बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और परिजन घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए. किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पिंपरी- चिंचवड़ पुलिस ने इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया.

बताया जा रहा है कि रमेश रेड्डी भाजपा से जुड़े कार्यकर्ता थे और उनका नाम कुछ विवादित गतिविधियों में भी सामने आता रहा है. मटका कारोबार से भी उनके जुड़े होने की चर्चा है, हालांकि फिलहाल यह कारोबार बंद बताया जा रहा है.

इस हत्या का कनेक्शन पिछले साल हुई उनके भाई विक्रम गुरुस्वामी रेड्डी की हत्या से भी जोड़ा जा रहा है. विक्रम रेड्डी की एक जन्मदिन पार्टी के दौरान गोलीबारी में मौत हो गई थी, जहां विवाद किसी और के बीच हुआ था लेकिन वे इसका शिकार बन गए थे.

Advertisement

खास बात यह है कि उस मामले के आरोपी अभी भी जेल में हैं और उन्हें जमानत नहीं मिली है. बावजूद इसके, उस केस में किसी तरह के समझौते (कॉम्प्रोमाइज) को लेकर विवाद था क्या, इस एंगल से भी पुलिस जांच कर रही है.

फिलहाल देहूरोड पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी सबूतों के आधार पर हमलावरों की तलाश कर रही है. इस घटना ने शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं और आने वाले दिनों में इस मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं.

---- समाप्त ----

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement