परतवाड़ा सेक्स स्कैंडल में बड़ा एक्शन आरोपी के साथ केक खाते और जश्न मनाते तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड

परतवाड़ा सेक्स स्कैंडल मामले में बर्थडे वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन लिया गया है. एक अधिकारी समेत तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है. SIT जांच में किराए के फ्लैट, कैफे और डैम तक पहुंच बनाई गई है. 41 सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट किए गए हैं और जांच जारी है.

Advertisement
वीडियो वायरल होने के बाद तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड. (Photo: Dhananjay B.Sable/ITG) वीडियो वायरल होने के बाद तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड. (Photo: Dhananjay B.Sable/ITG)

धनंजय साबले

  • अमरावती ,
  • 18 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 9:25 AM IST

अमरावती के परतवाड़ा में सामने आए बहुचर्चित सेक्स स्कैंडल मामले में पुलिस विभाग के अंदर बड़ी कार्रवाई की गई है. मुख्य आरोपी अयान अहमद के बर्थडे वीडियो के वायरल होने के बाद एक अधिकारी समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है. इससे पहले इन्हीं तीनों को कंट्रोल अटैच किया गया था.

इस मामले की जांच SIT द्वारा तेजी से की जा रही है. जांच के दौरान पुलिस की टीम किराए के फ्लैट, कैफे और डैम तक पहुंची है, जहां आरोपी के कथित संपर्क और गतिविधियों की जांच की जा रही है. साथ ही सोशल मीडिया पर 41 अकाउंट डिलीट किए गए हैं, जिनसे पीड़िताओं के फोटो और वीडियो वायरल किए गए थे.

Advertisement

जांच में सामने आया है कि आरोपी अयान अहमद पीड़ित लड़कियों को अमरावती के कठोरा रोड स्थित किराए के फ्लैट में ले जाकर उनका शोषण करता था. पुलिस ने इस फ्लैट का पंचनामा किया है और फ्लैट मालिक से भी पूछताछ की जा रही है. 

बर्थडे वीडियो वायरल होने के बाद पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

पुलिस ने उन सभी स्थानों की भी जांच की है, जहां आरोपी पीड़िताओं से मिलता था. इनमें कैफे रॉयल 10, अचलपुर का कैफे फ्रेंड्स टाउन और परतवाड़ा का बंद हो चुका कैफे सोशल जंक्शन शामिल हैं. इसके अलावा वझ्झर डैम के गार्डन में भी जांच की गई है, जहां एक पीड़िता से मिलने की पुष्टि हुई है.

मामले में अब तक 10 लोगों से पूछताछ की गई है, हालांकि अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. SIT की टीम लगातार जांच कर रही है और आगे और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है. पीड़िताओं की पहचान गोपनीय रखते हुए उनसे आगे आने की अपील की गई है.

Advertisement

SIT जांच में किराए के फ्लैट, कैफे और डैम तक पहुंची टीम

राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी इस मामले का संज्ञान लिया है और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा की है. पुलिस प्रशासन का कहना है कि बर्थडे वीडियो में पुलिसकर्मियों की मौजूदगी सामने आने के बाद तुरंत कार्रवाई की गई ताकि जांच की पारदर्शिता और जनता का विश्वास बनाए रखा जा सके.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »