एकतरफा प्यार में 22 साल की युवती से खूनी खेल, घर में घुसकर चाकू से गोदा

पुणे के चंदन नगर में एकतरफा प्यार का खौफनाक अंजाम देखने को मिला, जहां एक युवक ने युवती के घर में घुसकर उस पर चाकू से हमला कर दिया. गंभीर हालत में युवती अस्पताल में भर्ती है, जबकि आरोपी फरार है. पुलिस लगातार तलाश में जुटी है और मामले की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है.

Advertisement
एकतरफा प्यार में 22 साल की युवती से खूनी खेल (Photo: itg) एकतरफा प्यार में 22 साल की युवती से खूनी खेल (Photo: itg)

ओमकार

  • पुणे ,
  • 01 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:10 AM IST

महाराष्ट्र में पुणे के चंदन नगर इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एकतरफा प्यार में पागल युवक ने 22 साल की युवती पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल युवती अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है, जबकि आरोपी वारदात के बाद से फरार है. इस घटना ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है.

Advertisement

घर में घुसकर चाकू से हमला

पुलिस के मुताबिक, यह वारदात 29 अप्रैल को उस समय हुई जब आरोपी दिलीप राठौड़ कथित तौर पर युवती के घर में घुस आया और उस पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया. हमले में युवती को कई गंभीर चोटें आई हैं और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. फिलहाल उसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है.

मामले में युवती की बहन की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी और पीड़िता एक-दूसरे को पहले से जानते थे और दोनों पुणे के एक नामी मॉल में साथ काम करते थे. इसी दौरान उनकी जान-पहचान बढ़ी, जो बाद में रिश्ते में बदल गई थी.

परिवार ने कहीं और तय की थी युवती की शादी

Advertisement

हालांकि, कुछ समय बाद युवती के परिवार ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी. जब युवती ने इस बारे में आरोपी को बताया, तो वह कथित तौर पर गुस्से में आ गया. पुलिस के अनुसार, इसी नाराजगी में उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया. बताया जा रहा है कि आरोपी ने युवती पर कई बार चाकू से हमला किया और फिर मौके से फरार हो गया.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवती को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया. इसके बाद पुलिस ने इलाके में आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. साथ ही मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है, ताकि घटना के पीछे की पूरी सच्चाई सामने आ सके. इस घटना ने एक बार फिर एकतरफा प्यार के खतरनाक रूप को उजागर कर दिया है, जो अक्सर गंभीर अपराधों में बदल जाता है.

 
 

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement