गर्लफ्रेंड पर खर्च के लिए पोता बना चोर, दादी के घर से उड़ाए लाखों के जेवर

महाराष्ट्र के नागपुर में एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड पर खर्च करने के लिए अपनी ही दादी के घर चोरी कर ली. आरोपी तुषार प्रदीप मस्ते (22) ने घर की अलमारी से करीब 1.93 लाख रुपये के जेवर और नकदी चुरा ली थी. शिकायत के बाद गणेशपेठ पुलिस ने जांच शुरू की और 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

Advertisement
आरोपी पोते को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस. (Photo: Screengrabs) आरोपी पोते को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस. (Photo: Screengrabs)

योगेश पांडे

  • नागपुर,
  • 08 जून 2026,
  • अपडेटेड 12:10 PM IST

नागपुर में गर्लफ्रेंड के साथ प्रेम संबंधों में खर्च पूरा करने के लिए एक युवक ने अपनी ही दादी के घर में चोरी कर डाली. बताया जाता है कि युवक ने करीब 2 लाख रुपये के जेवर और नकदी चुरा ली. हालांकि गणेशपेठ पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और पूरे मामले का खुलासा कर दिया.

Advertisement

दरअसल, इंदिरानगर निवासी सुमित्रा किशोर मस्ते (60) ने घर की अलमारी में 93 हजार रुपये नकद और सोने की चेन, अंगूठी व कानों के गहने रखे थे. कुल मिलाकर करीब 1 लाख 93 हजार रुपये का सामान था. 30 मई से 2 जून के बीच यह सामान अचानक गायब हो गया. काफी तलाश के बाद भी सामान नहीं मिलने पर उन्होंने गणेशपेठ थाने में शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया गया.

जांच के दौरान पुलिस ने परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और घर आने-जाने वालों से पूछताछ की. पूछताछ में यह सामने आया है कि शिकायतकर्ता का नाती तुषार प्रदीप मस्ते (22) घर आया था. जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की. शुरुआत में उसने नकार दिया लेकिन बाद में चोरी की बात कबूल कर ली.

Advertisement

पुलिस ने आरोपी पोते को किया गिरफ्तार
तुषार ने पुलिस की जांच में बताया है कि उसे अपनी गर्लफ्रेंड पर खर्च करने के लिए पैसों की जरूरत थी, इसलिए उसने दादी के घर से जेवर और नकदी चुरा ली. जांच में यह भी सामने आया कि चोरी के बाद उसने सोने के गहने एक सुनार को बेच दिए थे. जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सुनार से गहने बरामद कर लिए और आरोपी से नकदी भी जब्त कर ली.

इस घटना के बाद इलाके में हैरानी जताई जा रही है कि एक नाती ने ही भरोसे का फायदा उठाकर अपनी दादी के घर चोरी की. पुलिस ने पोते के ख़िलाफ़ BNS की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामले दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. मामले में अग्रिम कार्रवाई जारी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »