VIDEO: पहले कान पकड़कर भगवान से मांगी माफी, फिर दानपेटी से उड़ा ले गए नकदी

नागपुर में मंदिर चोरी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां 27 जुलाई की रात मालधक्का परिसर स्थित शीतला माता मंदिर और शिव मंदिर में दो चोरों ने दानपेटियों के ताले तोड़कर नकदी चुरा ली. सीसीटीवी में दोनों चोरी से पहले भगवान के सामने कान पकड़कर माफी मांगते नजर आए.

Advertisement
चोरी से पहले भगवान से माफी मांगते दोनों चोर. (Photo: Screengrabs) चोरी से पहले भगवान से माफी मांगते दोनों चोर. (Photo: Screengrabs)

योगेश पांडे

  • नागपुर,
  • 09 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 7:13 AM IST

नागपुर में एक ऐसी चोरी का खुलासा हुआ है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है. यहां चोर पहले एक मंदिर पहुंचे, फिर भगवान के सामने कान पकड़कर चोरी की माफी मांगी और दानपेटी का ताला तोड़कर नकदी लेकर फरार हो गए. लेकिन कहते हैं ना... भगवान के घर देर है, अंधेर नहीं. चोरी के बाद भाग रहा एक आरोपी सड़क हादसे का शिकार होकर अस्पताल पहुंच गया, जबकि दूसरा आरोपी पुलिस की सिंबा प्रणाली की मदद से गिरफ्तार कर लिया गया.

Advertisement

27 जुलाई को चोरी की वारदात को दिया था अंजाम
जानकारी के अनुसार नागपुर के मालधक्का परिसर स्थित शीतला माता मंदिर और शिव मंदिर में 27 जुलाई की रात दो चोरों ने दानपेटियों के ताले तोड़कर नकदी चुरा ली. पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी. फुटेज में दोनों चोर चोरी से पहले भगवान के सामने कान पकड़कर माफी मांगते दिखाई दिए और फिर बेखौफ होकर चोरी को अंजाम दिया.

वारदात के बाद एक आरोपी जयनीत चौरे छत्तीसगढ़ में रिश्तेदार के यहां छिपने के लिए निकला, लेकिन रास्ते में सड़क हादसे का शिकार हो गया. हादसे में उसकी टांग टूट गई और उसे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा. वहीं नागपुर पुलिस ने अपने सिंबा सॉफ्वेयर सिस्टम की मदद से दूसरे आरोपी वंश मेश्राम को शहर के जरीपटका इलाके से गिरफ्तार कर लिया.

Advertisement

शराब के आदी हैं दोनों आरोपी
पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी शराब के आदी हैं और शराब पीकर हंगामा करने के कई मामलों में पहले से पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज थे. इसी रिकॉर्ड और सिंबा सॉफ्टवेयर प्रणाली की मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में सफल रही. फिलहाल वंश मेश्राम को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि जयनीत चौरे नामक दूसरे आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम छत्तीसगढ़ रवाना हो चुकी है.

मुकुंद कवाडे, सीनियर इंस्पेक्टर, लकड़गंज पुलिस थाना पुलिस ने बताया कि मंदिर में चोरी मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. जबकि दूसरा आरोपी सड़क हादसे में घायल में हुआ है. मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »