मुंबई के चेंबूर इलाके में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां रोड नंबर-11 पर एक स्कूल बस पर पेड़ गिर गया. इससे बस क्षतिग्रस्त हो गई. हादसा दोपहर 2:50 बजे हुआ. इस हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई और व अन्य कई स्कूली बच्चे घायल हो गए. ये बस यूनिवर्सल स्कूल (तिलक नगर) की थी. इस हादसे के बाद बच्चो में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग बच्चों को बचाने और मदद के लिए दौड़ पड़े.
मुंबई पुलिस और अधिकारियों के अनुसार, हादसे के समय बस में 18 छात्र सवार थे. राहत एवं बचाव अभियान चलाकर सभी बच्चों को बाहर निकाल लिया गया. हालांकि इस दुर्घटना में 11 वर्षीय एक छात्र की मौत हो गई. हादसे के बाद चार घायल बच्चों को इलाज के लिए ज़ेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य छात्रों को सुरक्षित निकाल लिया गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी), दमकल विभाग और बचाव दल मौके पर पहुंच गए. पेड़ को हटाने के लिए क्रेन की मदद ली गई और राहत कार्य तेजी से पूरा किया गया.
डीसीपी समीर शेख (जोन-6) ने बताया कि हादसा दोपहर करीब 2:50 बजे हुआ. वहीं, बीएमसी के एम-वेस्ट वार्ड के सहायक आयुक्त ने पुष्टि की कि इस घटना में 10 वर्षीय छात्र की जान चली गई. फिलहाल अधिकारियों ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है.
दीपेश त्रिपाठी