मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, IIT के तीन स्टूडेंट्स की मौत, 1 घायल

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर खोपोली के पास तेज रफ्तार पोलो कार अनियंत्रित होकर कई बार पलट गई, जिससे तीन स्टूडेंट्स की मौके पर मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसा खालापुर लेन में हुआ. मृतकों में IIT पवई के छात्र शामिल हैं. घायल का इलाज जारी है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की.

Advertisement
एक्सप्रेसवे पर कई बार पलटी कार.(Photo: nilesh patil/ITG) एक्सप्रेसवे पर कई बार पलटी कार.(Photo: nilesh patil/ITG)

aajtak.in

  • रायगढ़,
  • 19 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:21 PM IST

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में खोपोली के पास मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसे में IIT के तीन स्टूडेंट्स की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायल छात्र को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया.

Advertisement

दरअसल, यह हादसा खालापुर से मुंबई की ओर आने वाली लेन पर हुआ, जिससे कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित रहा. जानकारी के अनुसार, पुणे से मुंबई की ओर जा रही एक पोलो कार तेज रफ्तार में थी. इसी दौरान खोपोली इलाके में ड्राइवर ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद कार कई बार पलट गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हादसा इतना गंभीर था कि कार पूरी तरह पिचक गई.

यह भी पढ़ें: रायगढ़ अनाथालय यौन शोषण केस में बॉम्बे हाई कोर्ट का अहम फैसला, सजा रहेगी बरकरार

चार स्टूडेंट्स थे सवार, तीन की मौके पर मौत

कार में कुल चार स्टूडेंट्स सवार थे. हादसे में तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल छात्र को खालापुर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है.

Advertisement

मृतकों की पहचान आईआईटी पवई, मुंबई के स्टूडेंट्स के रूप में हुई है. इनमें नासिक का रहने वाला ओमकार बोरसे (22), नागपुर का रहने वाला लय भट्ट (23) और राजस्थान के जयपुर का रहने वाला श्रेयश शर्मा (22) शामिल हैं. तीनों के शवों को कलंबोली स्थित एमजीएम हॉस्पिटल में रखा गया है.

हादसे के बाद ट्रैफिक प्रभावित, जांच जारी

दुर्घटना के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया. सूचना मिलते ही हाईवे पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया. पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को हटवाकर ट्रैफिक बहाल कराया.

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है. वहीं, पुलिस का कहना है कि घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है और मामले में कार्रवाई की जा रही है.

---- समाप्त ----
रिपोर्ट- निलेश पाटिल.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement