मुंबई के होटल में ‘थूक वाली रोटी’ का वीडियो वायरल, कर्मचारी हिरासत में, मालिक पर भी आरोप

मुंबई के गोरेगांव पूर्व इलाके के एक होटल में रोटी पर थूक लगाकर ग्राहकों को परोसने का गंभीर आरोप सामने आया है. ग्राहक द्वारा बनाए गए वीडियो के बाद मामला सामने आया और हड़कंप मच गया. पुलिस ने कर्मचारी को हिरासत में लिया है और होटल मालिक पर भी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. मामले की जांच जारी है.

Advertisement
ग्राहक ने बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप. (Photo: Screengrab) ग्राहक ने बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप. (Photo: Screengrab)

aajtak.in

  • मुंबई ,
  • 28 मई 2026,
  • अपडेटेड 6:37 PM IST

मुंबई के गोरेगांव पूर्व इलाके से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक होटल में रोटी पर थूक लगाकर ग्राहकों को परोसने का आरोप लगा है. इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों में भारी नाराजगी देखी गई. यह मामला गोरेगांव पूर्व के संतोषनगर स्थित फिश कोलीवाडा होटल का बताया जा रहा है.

Advertisement

शिकायतकर्ता 48 वर्षीय दीपक दत्ताराम पवार ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह 23 मई 2026 की रात खाना खाने के लिए होटल पहुंचे थे. पहले वह एक अन्य होटल गए थे, लेकिन भीड़ अधिक होने के कारण वह वहां से फिश कोलीवाडा होटल आ गए. युवक के अनुसार होटल के अंदर उन्होंने देखा कि रोटी बनाने वाला कर्मचारी हर रोटी पर थूक लगाकर उसे भट्टी में सेक रहा था. यह देखकर वह काफी देर तक वहां खड़े रहे और पूरी घटना को देखते रहे. इसके बाद उन्होंने अपने मोबाइल फोन से इसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया.

होटल मालिक फैय्याज अहमद शेख पर भी लगे गंभीर आरोप

दीपक पवार ने बताया कि वीडियो उन्होंने आसपास के कुछ लोगों को भी दिखाया. वीडियो देखने के बाद लोगों में नाराजगी फैल गई. इसके बाद 25 मई की रात स्थानीय लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और होटल में काम करने वाले कर्मचारी को हिरासत में ले लिया. आरोपी की पहचान 53 वर्षीय कौशार गफार शेख के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले का रहने वाला बताया जा रहा है.

Advertisement

पुलिस पूछताछ में आरोप है कि कर्मचारी जानबूझकर रोटी पर थूक लगाकर ग्राहकों को परोस रहा था, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा पैदा हो सकता था. इस मामले में होटल मालिक फैय्याज अहमद शेख पर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की गतिविधियों की जानकारी होने के बावजूद होटल में खाना परोसा जाता रहा. लोगों ने इसे स्वास्थ्य से खिलवाड़ बताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है.

पुलिस ने वीडियो की सत्यता की जांच शुरू की

घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया है. कई लोगों ने होटलों और खाने-पीने की दुकानों पर नियमित जांच और सख्त निगरानी की मांग की है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इसके साथ ही वीडियो की सत्यता की भी जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
 

---- समाप्त ----
रिपोर्ट- शिवशंकर तिवारी

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »