ताबड़तोड़ एक्शन के मूड में FDA, अब Zepto समेत इन पर कसा शिकंजा, लाइसेंस सस्पेंड

मुंबई में FDA ने खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता नियमों में गंभीर खामियां मिलने पर खार के Prince of Wales Restaurant, अंधेरी ईस्ट के Café Sifarish और चेंबूर के Zepto Limited के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनके लाइसेंस या रजिस्ट्रेशन निलंबित कर दिए.

Advertisement
मुंबई FDA की कार्रवाई के बाद Zepto समेत तीन प्रतिष्ठानों पर गिरी गाज. (Photo- ITG) मुंबई FDA की कार्रवाई के बाद Zepto समेत तीन प्रतिष्ठानों पर गिरी गाज. (Photo- ITG)

दीपेश त्रिपाठी

  • मुंबई,
  • 18 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 11:47 PM IST

मुंबई में FDA ने जांच के दौरान साफ-सफाई, स्टोरेज, तापमान कंट्रोल और रखरखाव से जुड़ी खामियां मिलने के बाद मुंबई के फूड एस्टेब्लिशमेंट के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं. इसके अलावा, फूड सिक्योरिटी अभियान के तहत छह अन्य प्रतिष्ठानों को सुधार नोटिस जारी किए गए हैं. FDA के अनुसार, किसी भी प्रतिष्ठान का लाइसेंस रद्द नहीं किया गया है.

कार्रवाई का सामना करने वालों में बांद्रा का Otters Club, दहिसर का Daily Fresh Bakers, खार वेस्ट का Prince of Wales Restaurant, अंधेरी वेस्ट का Cafe Sifarish और चेंबूर का एक Zepto आउटलेट शामिल है. Otters Club में खाद्य पदार्थों के गलत तरीके से स्टोरेज और रखरखाव से जुड़ी कमियां मिलीं. जांच में यह भी पाया गया कि Punjab Sind Dairy से सप्लाई किया गया एनालॉग पनीर 'रेगुलर पनीर' के रूप में परोसा जा रहा था.

Advertisement

Prince of Wales Restaurant में खाने के तापमान कंट्रोल, स्टोरेज, उपकरणों की सफाई और कीट नियंत्रण से जुड़ी खामियां पाई गईं. वहीं, Cafe Sifarish में खाद्य पदार्थों के स्टोरेज और तापमान नियंत्रण की पर्याप्त व्यवस्था नहीं मिली. कर्मचारियों की व्यक्तिगत स्वच्छता से जुड़ी सुविधाओं में भी कमियां पाई गईं. सुधार नोटिस मिलने के बावजूद कैफे ने तय समय में अनुपालन रिपोर्ट जमा नहीं की.

चेंबूर के Zepto आउटलेट में भी इसी तरह की खामियां मिलीं. जांच के दौरान नॉन-वेज चिल्ड फूड का तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और फ्रोजन फूड का तापमान माइनस 11 डिग्री सेल्सियस पाया गया. FDA ने कहा कि दोनों फूड निर्धारित तापमान से अधिक तापमान पर रखे गए थे.

यह कार्रवाई महाराष्ट्र FDA आयुक्त तुकाराम मुंढे के 'Safe Food, Safe Maharashtra' अभियान के तहत की गई है. अभियान के दौरान राज्यभर में रेस्तरां और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों में स्वच्छता से जुड़े उल्लंघन सामने आए हैं. हालांकि, इस कार्रवाई के तरीके को लेकर कुछ लोगों ने 'पहले कार्रवाई, बाद में बात' वाले रवैये की आलोचना भी की है.

Advertisement

बर्गर किंग पर भी एक्शन

पुणे में फूड सेफ्टी और स्वच्छता नियमों के उल्लंघन को लेकर FDA की कार्रवाई पहले भी हो चुकी है. 11 अगस्त से 14 अगस्त 2026 के बीच ‘Safe Food, Safe Drug, Safe Maharashtra’ अभियान के तहत पुणे FDA डिवीजन ने होटल, रेस्तरां, ई-कॉमर्स प्रतिष्ठानों और डेयरियों का विशेष निरीक्षण किया था. इस दौरान गंभीर अस्वच्छ परिस्थितियां और खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन मिलने के बाद 16 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस या रजिस्ट्रेशन तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिए गए थे. इसी अभियान के तहत पुणे के कैंप इलाके में 1992 से चल रहे शहर के पुराने Burger King आउटलेट के खिलाफ भी कार्रवाई की गई थी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »