मुंबई: कॉलेज की मंजूरी के लिए रिश्वत मांगना पड़ा भारी, शिक्षा विभाग का कर्मचारी गिरफ्तार

मुंबई में शिक्षा विभाग के सीनियर क्लर्क राहुल शिंदे को जूनियर कॉलेज अनुमति के बदले 1.5 लाख रिश्वत लेते हुए ACB ने गिरफ्तार किया.

Advertisement
कार्रवाई के दौरान रिश्वत वाली रकम बरामद कर ली गई है. (Representative Image/File) कार्रवाई के दौरान रिश्वत वाली रकम बरामद कर ली गई है. (Representative Image/File)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:47 AM IST

मुंबई में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र शिक्षा विभाग के एक सीनियर क्लर्क को रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. उस पर आरोप है कि एक शिक्षण संस्थान को जूनियर कॉलेज चलाने की अनुमति देने के बदले उसने डेढ़ लाख रुपये की मांग की थी. इसके बाद एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रिश्वत लेते हुए आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.

Advertisement

एजेंसी के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान राहुल विट्ठल शिंदे के रूप में हुई है, जो दक्षिण मुंबई के चारनी रोड स्थित उप शिक्षा निदेशक कार्यालय में सीनियर क्लर्क के पद पर कार्यरत थे. 

अधिकारियों के मुताबिक, एक शिक्षण संस्थान ने 11वीं और 12वीं की पढ़ाई शुरू करने के लिए विभाग से अनुमति मांगी थी. इसी प्रक्रिया को आगे बढ़ाने और मंजूरी देने के बदले आरोपी विट्ठल शिंदे ने संस्थान के प्रतिनिधि से 1.5 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की.

रंगे हाथों पकड़ा गया आरोपी

शिकायतकर्ता रिश्वत देने के पक्ष में नहीं था, जिसके बाद उसने 13 अप्रैल को एंटी करप्शन ब्यूरो से संपर्क करके पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई. शिकायत मिलते ही एसीबी ने मामले की जांच शुरू कर दी और आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया.

Advertisement

अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर मंगलवार को एसीबी की टीम ने चारनी रोड स्थित शिक्षा विभाग कार्यालय पहुंची. एसीबी की टीम गुप्त रूप से दफ्तर पहुंची थी. जैसे ही राहुल शिंदे ने शिकायतकर्ता से रिश्वत की रकम स्वीकार की, टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया. 

कार्रवाई के दौरान रिश्वत की पूरी रकम भी बरामद कर ली गई हैं. अधिकारियों ने आगे कहा कि फिलहाल विट्ठल शिंदे के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करके कस्टडी में ले लिया गया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement