Mumbai: स्कूल में नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़, दिखाते थे अश्लील वीडियो, 2 टीचर अरेस्ट

मुंबई के एलटी मार्ग इलाके में स्कूल में नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ हुई. स्कूल के ही तीन शिक्षकों ने इस वारदात को अंजाम दिया था. इस मामले में पुलिस ने दो टीचरों को अरेस्ट कर लिया है, जबकि तीसरा फरार है.

Advertisement
स्कूल में नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़, दो टीचर अरेस्ट स्कूल में नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़, दो टीचर अरेस्ट

aajtak.in

  • मुंबई,
  • 29 सितंबर 2024,
  • अपडेटेड 1:40 PM IST

मुंबई के एलटी मार्ग थाना इलाके में तीन शिक्षकों ने नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ की और उसे अश्लील फोटो-वीडियो दिखाए. इस मामले में पीड़िता की मां की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है. इसके साथ ही दो आरोपी शिक्षकों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक फरार है. 

पुलिस के मुताबिक, साउथ मुंबई के एलटी मार्ग थाना इलाके में 13 साल की स्कूली छात्रा के साथ यौन शोषण किया गया और उसे अश्लील फोटो-वीडियो दिखाए गए. इस मामले में स्कूल के दो टीचरों को अरेस्ट कर लिया गया है. पुलिस ने बताया है कि तीनों ने ये हरकत कई बार की है. हाल ही में एक काउंसल से बात करते हुए पीड़िता ने आपबीती सुनाई.  

Advertisement

दरअसल नाबालिग लड़की की मां और पिता का तलाक हो चुका है और वो दोनों अलग-अलग रहते हैं. लड़की अपनी मां के साथ रहती है. इसलिए स्थिति का फायदा उठाते हुए कि उसके घर पर कोई पुरुष नहीं है. स्कूल के टीचरों ने उसके साथ छेड़छाड़ की और यौन शोषण किया. इस मामले में पुलिस ने गौतम, तरुण राजपुरोहित को अरेस्ट किया है, जबकि सत्यराज फरार है. इन तीनों को 30 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है.  

पुलिस ने इस मामले में क्या बताया?

एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, "उन्होंने ऐसा बार-बार किया. मां शुरू में शिकायत दर्ज करने से हिचकिचा रही थी लेकिन काउंसलर के समझाने के बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. हमने नाबालिग लड़की का बयान दर्ज कर लिया है. आरोपी उसे बेडरूम के अंदर ले जाते थे और अनुचित और अश्लील हरकतें करते थे." 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »