महाराष्ट्र: मुंबई में चलती कार बनी आग का गोला... कोस्टल रोड टनल बंद, मची अफरातफरी

मुंबई के कोस्टल रोड टनल में हाजी अली से वर्ली की लेन पर दोपहर को एक चलती कार में आग लग गई. आग लगते ही टनल में अफरा-तफरी मच गई और गाड़ियां यू-टर्न लेकर बाहर निकलने लगीं. घटना की सूचना मुंबई फायर ब्रिगेड कंट्रोल रूम को मिली, जिसके बाद फायर ब्रिगेड, पुलिस और 108 एम्बुलेंस को मौके पर भेजा गया और आग को बुझाया गया.

Advertisement
मुंबई कोस्टल रोड टनल में कार हादसे से दहशत मच गई (Photo: ITG) मुंबई कोस्टल रोड टनल में कार हादसे से दहशत मच गई (Photo: ITG)

ऋत्विक भालेकर

  • मुंबई, महाराष्ट्र,
  • 15 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 1:19 PM IST

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के कोस्टल रोड टनल में चलती कार में अचानक आग लग गई. यह घटना बुधवार दोपहर करीब सवा बारह बजे हुई. आग लगते ही टनल में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और गाड़ियां यू-टर्न लेकर वापस जाने लगीं. घटना की जानकारी मुंबई फायर ब्रिगेड कंट्रोल रूम को दी गई. 

यह टनल हाजी अली से वर्ली के बीच की लेन पर बना है, जो कोस्टल रोड का एक अहम हिस्सा है. घटना की सूचना मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड यानी MFB की टीम, पुलिस और 108 एम्बुलेंस सेवा को मौके पर भेजा गया.

Advertisement

फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तुरंत टनल पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया. टनल के अंदर आग की लपटें उठती देख वहां से गुजर रहे लोग डर गए. कई गाड़ियां टनल में फंसने से बचने के लिए तुरंत यू-टर्न लेकर बाहर निकलने लगीं, जिससे कुछ देर के लिए वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया. 

मौके पर मौजूद टीमों ने रेस्क्यू ऑपरेशन कर पूरे स्थिति को नियंत्रण में लिया. राहत की बात यह है कि अब तक इस हादसे में किसी के घायल होने की खबर सामने नहीं आई है. 

पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर मौजूद हैं और हालात पर नजर बनाए हुए हैं. आग लगने की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »